फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Stones were also fired at home, Ludhiana

घर पर पथराव कर गोलियां भी चलाईं

Tue, 16 Mar 2021 07:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Stones were also fired at home, Ludhiana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। गांव जैनपुर में रविवार की देर रात हथियारबंद जमींदार बलकरण सिंह के घर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर पर ईट-पत्थर चालने के साथ हवा में गोलियां भी चलाईं। आरोप है कि घर के अंदर खड़ी बलकरण की कार तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपये भी लूट लिए। पीएयू थाना पुलिस ने बलकरण सिंह की शिकायत पर गांव के ही गुरविंदर सिंह और उसके करीब बीस से अधिक साथियों पर हत्या के प्रयास, लूटपाट, आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बलकरण सिंह ने बताया गुरविंदर सिंह से उसकी दोस्ती थी। कुछ समय पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समयलोगों ने बीच बचाव करा मामला शांत करवा दिया था। इसके बाद गुरविंदर सिंह उससे रंजिश मानने लगा। बलकरण के अनुसार रविवार की देर रात को वह घर पर परिवार के साथ था। इसी दौरान आरोपी गुरविंदर ने फोन कर उसे धमकियां दी कि वह उसे जान से मार देगा। कुछ समय बाद गुरविंदर अपने साथियों के साथ हथियारों लेकर घर के बाहर आकर ललकारें मारने लगा। आरोपियों ने घर पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ हथियारबंद युवक दीवार फांद कर उसके घर के अंदर घुस गए। उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपियों ने गाड़ी तोड़ी और गाड़ी में रखे दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की तो वहां से करीब बीस खोल बरामद हुए है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास पिस्तौल थी। एडीसीपी 3 समीर वर्मा ने बताया कि आरोपी गुरविंदर सिंह सहित अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed