फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   stolen cars

चोरी की छह गाड़ियों समेत चोर गिरोह के तीन सदस्य काबू

Sat, 21 Dec 2013 10:24 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
अमर उजाला, मुक्तसर Updated Sat, 21 Dec 2013 10:24 PM IST
विज्ञापन
stolen cars
जिला पुलिस ने समाज विरोधी अनसरों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के अंतर्गत कोट भाई पुलिस ने तीन लोगों को चोरी की छह गाड़ियों, एक मोटरसाइकिल और चूरा पोस्त समेत काबू किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह गिरोह चोरी की गई गाड़ियों के इंजन को बदलकर नकारा गाड़ियों की आरसी लगाकर इन्हें आगे बेच देता था। पुलिस ने तीनों के पास से चार एस्टीम कार, एक मारुति, एक जैन डीजल और एक सीटी मोटर साइकिल बरामद की है।  
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जहां उन्हें शनिवार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है।

इस मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान अहम खुलासा होने का दावा भी कर रही है। शनिवार को पुलिस लाइन में स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी (डी) गुरिंदरजीत सिंह ने इस बात का खुलासा किया। एसपी डी ने बताया कि थाना कोटभाई इंचार्ज तेजिंदरपाल सिंह और एएसआई अमरीक सिंह गांव भलाईआणा से मल्लण रोड पर गश्त पर थे कि इसी दौरान उन्होंने ड्रेन के पास एक बिना नंबर के कार आती देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जब उन्होंने चालक को कार रोकने का इशारा किया, तो कार सवारों ने रुकने की बजाए कार को पीछे मोड़ लिया और वहां से भागने लगे। पुलिस जवानों ने चुस्ती दिखाते हुए जब कार को रोक कर उसकी तलाशी ली, तो उसमें से बीस किलो प्रति चूरा पोस्त से भरी दो बोरी बरामद हुई। कार सवारों ने अपना नाम गांव मल्लन निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मंगा पुत्र मलकीत सिंह और गांव सुखना अबलू निवासी अमृतपाल सिंह पुत्र चन्ना बताया।


इनका साथ देने वाला तीसरा व्यक्ति गांव दोदा में गाड़ियों की डेंटिंग पेंटिंग का कार्य करने वाला मनप्रीत सिंह उर्फ राजू पुत्र बूटा सिंह को भी पुलिस ने काबू कर लिया है। तीनों ने पुलिस को बताया कि वे चोरी की गई गाड़ियों के इंजन और चैंसी बदलकर नकारा गाड़ियों की आरसी लगाकर उन्हें आगे बेच देते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed