फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   SSP checked for two and a half hours in jail including heavy police force

एसएसपी ने भारी पुलिस फोर्स समेत जेल में ढाई घंटे तक की चेकिंग

Fri, 22 Apr 2022 10:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
SSP checked for two and a half hours in jail including heavy police force
बठिंडा। केंद्रीय जेल में बंद हवालातियों और कैदियों की बैरकों की चेकिंग के लिए शुक्रवार सुबह छह बजे एसएसपी जे इलेनचेजियन भारी पुलिस फोर्स समेत केंद्रीय जेल में पहुंचे। जहां पुलिस फोर्स ने ढाई घंटे तक जेल की हर बैरक की तलाशी ली पर कुछ बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह छह बजे एसएसपी जे इलेनचेजियन ने दो एसपी और सात डीएसपी के अलावा डेढ सो से अधिक पुलिस कर्मियों समेत जेल में एंट्री की। जेल में पहुंचते ही पुलिस फोर्स ने जेल अंदर स्थित बर बैरक और बंदियों के समान की ढाई घंटे तक लगातार बारीकी से जांच की। इस तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ ऐसा कुछ भी नहीं लगा जिस से किसी कैदी या हवालाती पर केस दर्ज किया जा सके।
विज्ञापन

एसपीएच राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने रूटीन में ही जेल की चेकिंग की थी। जेल से पुलिस को कुछ भी गैरकानूनी समान बरामद नहीं हुआ। जेल अधीक्षक एन डी नेगी का कहना था कि पुलिस टीम ने ढाई घंटे तक लगातार चेकिंग की। उनकी तरफ से जेल अंदर सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए और जेल के अंदर बंद आरोपियों की मुलाकात के लिए आने वाले व्यक्ति की गहराई से जांच की जाती है। उसके बाद ही मुलाकात करवाई जाती। उन्होंने कहा कि जेल नियमों की पालना करवाना उनकी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed