फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Special checks are being conducted at the Pathankot checkpoint to stop illegal mining.

Ludhiana News: गैर-कानूनी माइनिंग रोकने के लिए पठानकोट चेकपोस्ट पर विशेष चेकिंग

Tue, 16 Dec 2025 06:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Special checks are being conducted at the Pathankot checkpoint to stop illegal mining.
पठानकोट। पठानकोट में गैर-कानूनी माइनिंग को रोकने के लिए डिप्टी कमिश्नर ने 24 घंटे चेकिंग के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर, माइनिंग ऑफिसर्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने माधोपुर इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर पंजाब और अन्य राज्यों से आ रहे माइनर मिनरल्स से भरे वाहनों की चेकिंग की और रैंडम मॉनिटरिंग की।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर गुरसेवक सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने अन्य राज्यों से माइनिंग मिनरल्स लाने वाले ट्रकों के लिए इंटर-स्टेट माइनिंग ट्रक एंट्री फीस पॉलिसी लागू की है। इसका उद्देश्य गैर-कानूनी माइनिंग पर नियंत्रण, मिनरल्स की मूवमेंट में पारदर्शिता लाना और सरकारी राजस्व में वृद्धि करना है। यह शुल्क हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से पंजाब में आ रहे रेत, बजरी और अन्य मिनरल्स से भरे ट्रकों पर लागू होगा।
विज्ञापन

इस पॉलिसी के तहत ट्रकों को डिजिटल रसीद दी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ियों को रोका जा सकेगा। यह शुल्क प्राप्त राशि का उपयोग बॉर्डर चेक पोस्ट को आधुनिक बनाने और वाहनों की मूवमेंट ट्रैक करने के लिए तकनीकी उपकरणों के विकास में किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed