{"_id":"5fd7ae9a8ebc3e3c526142ab","slug":"soldier-arrived-wearing-farmers-uniform-bathinda-news-pkl397192772","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के धरने में वर्दी पहनकर पहुंचा सैनिक, हाथ में पकड़ी तख्ती पर लिखा मेरे पिता किसान हैं, अगर वे आतंकवादी तो मैं भी हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के धरने में वर्दी पहनकर पहुंचा सैनिक, हाथ में पकड़ी तख्ती पर लिखा मेरे पिता किसान हैं, अगर वे आतंकवादी तो मैं भी हूं
हाथ में पकड़ी तख्ती पर लिखा मेरे पिता किसान, अगर वो आंतकवादी तो मैं भी हूं, छुट्टी पर आया हुआ सैनिक?
- फोटो : ?
Link Copied
बठिंडा। कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के बैनर तले किसानों और उनके परिवारों की ओर से दिए गए धरने में सेना का जवान जितेंद्र सिंह भी वर्दी पहनकर पहुंच गया। वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर अपने गांव घुद्दा, जिला बठिंडा आया हुआ है। उसने हाथ में तख्ती पकड़ी हुई थी, जिस पर लिखा था कि ‘मेरे पिता किसान हैं, अगर वे आतंकवादी हैं तो मैं भी आतंकवादी हूं।’
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के नेता अजयपाल सिंह घुद्दा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सैनिक जितेंद्र सिंह लद्दाख में तैनात है और छुट्टी पर अपने गांव घुद्दा आया हुआ है। उसके पिता दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। दिल्ली में धरना दे रहे किसानों को खालिस्तानी और अलगाववादी बताए जाने से आहत होकर सैनिक ने धरने में पहुंचकर बताया कि वह सैनिक बाद में है, पहले किसान का बेटा है। हालांकि सैनिक जितेंद्र सिंह से इस बारे में उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।