फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Social group siege Police Station Civil Line in Bathinda

सोशल ग्रुप ने किया थाना सिविल लाइन का घेराव

Sat, 06 Feb 2021 06:02 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Social group siege Police Station Civil Line in Bathinda
बठिंडा में शनिवार को थाना सिविल लाइन का घेराव कर नारेबाजी करते सोशल ग्रुप के सदस्य। संवाद - फोटो : BATHINDA
बठिंडा। शहर के सोशल ग्रुप ने निगम चुनाव में अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा। शनिवार को सोशल ग्रुप के सदस्यों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और करीब साढे़ चार बजे थाना सिविल लाइन का घेराव कर पुलिस प्रशासन एवं कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोशल ग्रुप के सदस्य तरसेम गर्ग ने प्रेस कांफ्रेंस बताया कि वार्ड नंबर 13 से उनके प्रत्याशी परमजीत कौर के पति सुखमंदर सिंह रविवार को किए जाने वाली रैली के संबंध में सिविल लाइन थाने की पुलिस से मंजूरी लेने के लिए गए थे। वह आवेदन देकर थाने से बाहर निकले तो सौ मीटर दूरी पर कार सवार युवकों ने सुखमंदर सिंह के मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे सुखमंदर सिंह सड़क गिरकर चोटिल हो गया। पुलिस ने कार सवार युवकों को पकड़ने की बजाय सुखमंदर सिंह थाने में बैठा लिया।
विज्ञापन

गर्ग ने बताया जब सोशल ग्रुप के सदस्यों एवं अन्य समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने थाना सिविल लाइन पुलिस के एसएचओ रमिंदर सिंह के पास अपना पक्ष रखा तो उन्होंने उनकी कोई सुनवाई नहीं की, जिस से दुखी होकर उन्होंने थाने के आगे धरना लगाया है। गर्ग ने आरोप लगाया कि कार सवार युवकों ने जानबूझकर उनकी की प्रत्याशी के पति को टक्कर मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भी सत्तापक्ष के प्रत्याशियों को लाभ पहुंचाने के लिए उन्हें धमका रही है। उन्होंने वह राज्य के चुनाव आयोग के पास पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे। इस संबंधी एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क का कहना था कि पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि कार और बाइक की टक्कर हुई है। थाना प्रभारी कानून के अनुसार सही कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed