{"_id":"577e83ef4f1c1bd2707fa2ad","slug":"smart-city-beautification-of-aarti-chowk-ludhiana-smart-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीएस अस्पताल करेगा आरती चौक का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीएस अस्पताल करेगा आरती चौक का सौंदर्यीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल अब आरती चौक (प्रो. मोहन सिंह चौक) का सौंदर्यीकरण करेगा। करीब 30 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस काम का ठेका फव्वारा चौक को सुंदर बनाने वाली हरियाली कंसलटेंसी एंड सर्विसेज को दिया गया है। इस चौक पर लगने वाली कलरफुल लाइट और खूबसूरत पौधे आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
स्वच्छ भारत अभियान और स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों को सफल बनाने की कड़ी में एसपीएस अस्पताल भी अपना योगदान दे रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जहां शेरपुर चौक और जगरांव पुल की बाउंडरी को पेंटिंग के जरिए सजाया गया है, वहीं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आरती चौक का सौंदर्यीकरण किया जाना है।
नगर निगम की ओर से यह चौक एसपीएस अस्पताल को सौंदर्यीकरण के लिए सौंपा जा चुका है। अस्पताल के मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद ने बताया कि फव्वारा चौक को सुंदर बनाने वाली हरियाली कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को इस काम का ठेका दिया गया है। कंपनी ने इस चौक के डिजाइन की ड्राइंग तैयार करके चौक के पास लगा दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अस्पताल न तो चौक का नाम बदलेगा और न ही प्रो. मोहन सिंह की प्रतिमा को चौक से हटवाएगा। उनका मकसद केवल चौक को सजाना है। कंपनी रात के समय इस काम को शुरू करेगी और इस काम पर करीब तीन महीने का समय लगने का अनुमान है।
चौक की सुंदरता बढ़ाएंगे पांच फव्वारे
कल्पेश चंद ने बताया कि 70 फुट के घेरे वाले इस चौक पर फव्वारे वाले पांच टब बनेंगे। इसमें पांच नोजल वाले फव्वारे लगेंगे। फव्वारा टबों में 55 कलरफुल एलईडी लाइटें लगेंगी, जो पानी के रंग को बदलेंगे। चौक पर लगे पौधों को चमकाने के लिए 20 एलईडी लाइटें विशेष तौर पर लगाई जाएंगी। चौक पर फैंसी पौधे लगेंगे। हर सीजन के हिसाब से फूलों के पौधे लगेंगे। एसपीएस अस्पताल इस काम पर करीब 30 लाख रुपये खर्च करेगा।