फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   six labour train, ludhiana, lockdown

लुधियाना से छह श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलेंगी

Tue, 05 May 2020 05:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
six labour train, ludhiana, lockdown
लुधियाना में मजदूरों को लाने से पहले बसों को सैनिटाइज किया गया। - फोटो : LUDHIANA
लॉकडाउन के दौरान घर लौटने का इंतजार कर रहे प्रवासियों के लिए रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। लुधियाना से भी छह ट्रेन को मंजूरी मिलने की सूचना है। इन ट्रेन में प्रवासियों को भेजने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। जैसे ही रेलवे से इन ट्रेन का शेड्यूल मिलेगा, निगम अफसर तुरंत काम करना शुरू कर देंगे। प्रवासियों को स्टेशन तक लाने के लिए 100 बसों को तैयार किया गया है। निगम ने अपने मुलाजिमों की 100 टीम तैयार की है, प्रत्येक टीम को एक बस दी गई है। प्रत्येक बस में निगम, पुलिस और सेहत विभाग के मुलाजिम की ज्वाइंट टीम तैनात रहेगी। जिन लोगों ने जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है, उनका चयन थाना स्तर पर होगा। प्रत्येक टीम को 30 प्रवासियों को लाने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवासियों को एसएमएस या फिर फोन कॉल कर एक निश्चित जगह पर आने के लिए कहा जाएगा। ट्रेन चलने से चार घंटे पहले ही प्रवासियों से तालमेल किया जाएगा। उन्हें ऑनलाइन आवेदन किए गए पास की कॉपी, पहचान पत्र अपने साथ रखने के लिए कहा जाएगा। सभी चीजें जांच करने के बाद सैनिटाइज कर उन्हें बस में बैठाया जाएगा।
विज्ञापन

4.66 लाख ने घर जाने को करवा रखा है रजिस्ट्रेशन
लुधियाना से घर जाने के इच्छुक 4.66 लाख लोगों ने अपने रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करवाया है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड प्रदेश की है। प्रशासन के पास इन सभी की लिस्ट पहुंच चुकी है। जो भी ट्रेन पहले जाने के लिए रेलवे मुहैया करवाएगा, उसी अनुसार, प्रशासन प्रवासियों को फोन कर इसकी जानकारी देंगे। इतनी संख्या में प्रवासियों को पलायन करने से इंडस्ट्री में दहशत का माहौल साफ दिखाई दे रहा है क्योंकि लेबर के जाने के बाद कारोबारियों के लिए फैक्टरी चलाना भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed