फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Six arrested for planning robbery in JE's house

जेई के घर में लूटपाट की योजना बनाते छह गिरफ्तार

Tue, 17 May 2022 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Six arrested for planning robbery in JE's house
फोटो कैप्शन: 17जीबीजीपी01-01ए-फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा हथियारों के साथ काबू किए गए लुटेरे तथा लूटप? - फोटो : GOBINDGARH
फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद सीआईए स्टाफ की पुलिस ने पंचायत विभाग के जेई के घर से लूट की योजना बनाते हुए अवैध हथियारों सहित 6 लुटेरों को धर दबोचा है। इस बारे में फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर गरेवाल ने बताया कि सीआईए की पुलिस ने 6 मुलजिमों से एक पिस्तौल, एक रिवाल्वर और तीन कट्टे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 12 मई को किसी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई है और थाना खमाणों में सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने इस मामले में आरोपी भरपूर सिंह निवासी ऊंचा रयोना थाना मूलेपुर, मनदीप सिंह निवासी वजीदपुर थाना बस्सी पठाना, बहादुर सिंह निवासी नलिनी थाना मूलेपुर, सहजप्रीत सिंह, हरमन सिंह और दलजीत सिंह निवासी गांव रेतगढ़ थाना भवानीगढ़ जिला संगरूर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ से यह बात सामने आई है, कि इन 6 मुलाजिमों में से आरोपी बहादुर सिंह पंचायत विभाग में बतौर सेक्रेटरी, ब्लाक खेड़ा, जिला फतेहगढ़ साहिब में तैनात था। उसने अपने साथ ड्यूटी कर रहे विभाग के ही जेई लोकेश थम्मन के घर इमली मोहल्ला बनूड़ में असलहा के साथ लूट की वारदात करने की योजना बनाई थी, क्योंकि बहादुर सिंह को यकीन था कि जेई लोकेश थम्मन के घर भारी मात्रा में नकदी पड़ी है। आरोपियों ने यह वारदात करने के लिए अवैध हथियार मंगवाया था, परंतु घटना से पहले ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इस वारदात को होने से रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इसी दौरान पंचायत विभाग के जेई लोकेश थम्मन के रिहायशी मकान बनूड़ के सर्च वारंट लेकर घर में छानबीन भी की थी, जिसके घर से करीब 4261000 रुपये की नकदी बरामद की गई है। केस को वेरिफाई करने के लिए इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया गया है।
एसएसपी ने कहा कि आरोपियों ने माना है कि उन्होंने इस वारदात के अलावा जिला पटियाला और जिला संगरूर में भी लूटपाट करने की योजना थी। यह अवैध हथियार मेरठ (यूपी) से लेकर आए थे, जिसकी गहन जांच चल रही है।

फोटो कैप्शन : 17 जीबीजीपी01-01ए - फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा हथियारों के साथ काबू किए गए लुटेरे तथा लूटपाट की योजना के बारे जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. रवजोत कौर गरेवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed