फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Siblings fall into 10-feet deep pit in Ludhiana of Punjab

बड़ा हादसा टला: अचानक 10 फुट धंसी सड़क, एक्टिवा सवार भाई-बहन गड्ढे में गिरे, चंद सेकेंड पहले गुजरी थी स्कूल बस

Thu, 28 Oct 2021 11:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो लुधियाना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Oct 2021 11:02 PM IST
सार

लुधियाना के दीप सिंह नगर में सुबह के समय यह हादसा हुआ। कुछ समय पहले भी यहां सड़क धंसी थी। जिसमें एक गाड़ी गिर गई थी। सड़क धंसने का कारण सीवर लाइन में लीकेज को माना जा रहा है।

विज्ञापन
Siblings fall into 10-feet deep pit in Ludhiana of Punjab
गड्ढे में गिरे बच्चों को सीढ़ी लगाकर निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में गुरुवार की सुबह दीप सिंह नगर में एक बड़ा हादसा होते बच गया, जब सड़क से गुजर रही स्कूल बस के निकलते ही अचानक सड़क धंस गई। बस के पीछे एक्टिवा पर अपने छोटे भाई के साथ स्कूल जा रही छात्रा सीधे 10 फुट गहरे गड्ढे में जाकर गिर गए।

विज्ञापन


संयोग से आसपास के लोगों ने एक लोहे की सीढ़ी का सहारा लेते बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला। दोनों को चोटें लगी हैं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मेयर बलकार संधू तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों को बुलाया। निगम अफसरों ने मौके पर पहुंच गड्ढे की मरम्मत करने का काम शुरू कर दिया है। यहां बताते चलें कि कुछ समय पहले भी इसी रोड पर सड़क धंसने से गड्ढा बना गया था, जिसमें एक गाड़ी गिर गई थी। छावनी मोहल्ला निवासी डॉक्टर योगेश मल्होत्रा की बेटी और बेटा केवीएम स्कूल में पढ़ते है।


गुरुवार सुबह बड़ी बहन एक्टिवा पर अपने छोटे भाई को लेकर स्कूल जा रही थी। दीप नगर मेन रोड पर पहुंचते ही उनके एक्टिवा के आगे एक स्कूल बस जा रही थी। वह एक्टिवा लेकर बस के पीछे जा रहे थे। मुख्य सड़क पर जैसे एक जगह से स्कूल बस गुजरी तुरंत ही सड़क धंस गई। एक्टिवा सवार दोनों को संभलने का मौके मिलता इससे पहले वे गहरे गड्ढे में गिर गए। इस घटना को देखते ही आसपास शोर मच गया।

यह भी पढ़ें : कैप्टन-शाह की मुलाकात टली: गृहमंत्री के गुजरात दौरे के कारण आगे बढ़ाई तिथि, किसान आंदोलन पर होनी थी चर्चा

आसपास के लोग मदद के लिए बाहर निकल आए। बच्चों को बाहर निकालने के लिए एक व्यक्ति ने लोहे की सीढ़ी को गड्ढे में डाला, इसके बाद दोनों उससे बाहर निकल सके। उनके परिजनों को जैसे ही सूचना मिली वे दोनों बच्चों को वहां से ले गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे का कारण सीवरेज लाइन में लीकेज को बताया जा रहा है। इसके कारण सड़क अंदर से खोखली हो गई थी। यह लीकेज काफी दिनों से चल रही थी, लेकिन समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया। इस हादसे के समय इतनी गनीमत रही कि चंद सेकेंड पहले बस गुजर गई और गड्ढे में नहीं गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed