फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SHO arrested drug trafficking five days police remand

एसएचओ पांच दिन के पुलिस रिमांड पर, एसटीएफ ने करवाया डोप टेस्ट, रिपोर्ट आना बाकी

Thu, 20 Feb 2020 11:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 20 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
SHO arrested drug trafficking five days police remand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए थाना डिविजन दो के एसएचओ अमनदीप सिंह को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसटीएफ की टीम आरोपी एसएचओ अमनदीप सिंह से पूछताछ करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ की टीम इस मामले में कई बड़े अहम खुलासे करने की तैयारी में है, लेकिन एसएचओ से पूछताछ के दौरान अभी तक क्या निकल कर सामने आया इसके बारे में कोई भी एसटीएफ का अधिकारी स्पष्ट नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


सभी अधिकारी सिर्फ यहीं कह रहे है कि अभी सिर्फ जांच की जा रही है। उधर, बर्खास्त हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह से भी एसटीएफ की टीम पूछताछ करने में जुटी है ताकि यह भी पता चल सके कि उसके अमनदीप सिंह के अलावा किन-किन अधिकारियों से संबंध थे और वह किन लोगों से संपर्क रखता था।
विज्ञापन


लुधियाना पुलिस के कई मुलाजिम रडार पर
एसटीएफ द्वारा एसएचओ अमनदीप सिंह गिल को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए जाने पर लुधियाना पुलिस में खलबली मची हुई थी। अमनदीप के संपर्क में रहने वाले कई पुलिस मुलाजिम और अधिकारी यह जानने में जुटे थे कि एसटीएफ ने एसएचओ से कितनी रिकवरी की है। हर व्यक्ति अपने सूत्र से फोन पर संपर्क कर जानने की कोशिश में था कि एसटीएफ की टीम ने कितनी मात्रा में हेरोइन और क्या क्या बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ अमनदीप सिंह गिल की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की रडार पर महानगर के कई पुलिस मुलाजिम और अधिकारी है। सूत्रों के अनुसार एसएचओ अमनदीप सिंह गिल के गिरफ्तार होने के बाद एसटीएफ को कई और बड़ी कामयाबी हासिल होने वाली है। अब देखना यह होगा कि एसटीएफ की टीम का अगला टारगेट लुधियाना पुलिस मुलाजिमों में कौन होता है।

एसटीएफ ने कराया एसएचओ अमनदीप का डोप टेस्ट
नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया एसएचओ अमनदीप सिंह गिल खुद नशा करता है या नहीं इसके लिए एसटीएफ की टीम ने एसएचओ अमनदीप सिंह गिल का गुरुवार को डोप टेस्ट करवाया। उसके सारे सैंपल ले लिए गए हैं, लेकिन अभी इस बात की रिपोर्ट नहीं आई है कि जिससे स्पष्ट हो सके कि वह नशे का आदी था या नहीं। इससे पहले एसटीएफ की टीम ने पंजाब पुलिस से बर्खास्त किए जा चुके हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह का डोप टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

एसएचओ की फोन कॉल डिटेल हो रही है चेक
एसटीएफ की टीम ने अमनदीप सिंह गिल के फोन के साथ-साथ उसके ड्राइवर अजय के फोन भी अपने कब्जे में ले लिए है। पुलिस अमनदीप सिंह गिल के फोन कॉल्स की डिटेल निकलवा रही है ताकि पता चल सके कि उसके साथ संपर्क में कौन-कौन से पुलिस मुलाजिम है और अधिकारी है। सूत्रों का कहना है कि कोई ऐसा वैसा काम करने के लिए एसएचओ अमनदीप सिंह गिल फोन पर नहीं बल्कि व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल करता था ताकि किसी को उस पर कोई शक न हो।

पुलिस उसके ड्राइवर अजय का भी फोन चेक करवा रही है ताकि उसके संपर्क सूत्रों के बारे में पता चल सके। सूत्र बताते है कि एसएचओ अमनदीप सिंह गिल के साथ संपर्क में रहने वाले कई मुलाजिमों ने खुद को बचाने के लिए सिफारिशे ढूंढनी शुरु कर दी है। इसके अलावा एसटीएफ की टीम यह भी जांच करने में जुटी है कि अमनदीप के किन नशा तस्करों से संबंध थे। टीम आरोपी अमनदीप के राजनीति संबंधों के बारे में भी जांच कर रही है।

घर और दफ्तरों में पड़ी फाइलों की भी हो रही है जांच
एसटीएफ की टीम ने जिस समय आरोपी एसएचओ अमनदीप सिंह गिल को खाली कलां स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था तो पता चला था कि कई फाइल दफ्तर की उसके घर पर पड़ी है। पुलिस अब घर और उसके दफ्तर में पड़ी फाइलों की भी जांच कर रही है, ताकि पता चल सके कि उसने पांच नशा तस्करों के अलावा किसीऔर को तो नहीं छोड़ा।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एसटीएफ के एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि एसएचओ अमनदीप सिंह गिल से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस जल्द ही खुलासे कर सभी को बताएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed