फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Shiva devotees came out in protest against the cancellation of Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा रद करने के विरोध में उतरे शिव भक्त

Thu, 01 Jul 2021 11:10 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Shiva devotees came out in protest against the cancellation of Amarnath Yatra
केंद्र सरकार व जम्मू श्राइन बोर्ड की ओर से श्री अमरनाथ यात्रा को रद करने के फैसले पर शिव भक्त भड़क उठे हैं। फैसले के विरोध में बाबा अमरनाथ लंगर कमेटी, शिव भोले लंगर कमेटी के अलावा अन्य धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों ने वीरवार को पुरानी अनाज मंडी में रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

इस दौरान शिव भक्तों ने केंद्र सरकार तथा श्राइन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करके जमकर भड़ास निकाली। रोष रैली को संबोधित करते रविंदर गोरखा, संजीव कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना की वजह से यात्रा को रद किया गया। इस वर्ष श्राइन बोर्ड व केंद्र सरकार यात्रा को लेकर अंत तक तैयारी करते रहेे, लेकिन अचानक यात्रा को रद कर दिया। इससे शिवभक्तों में रोष है। भक्तों ने कहा कि केंद्र सरकार व श्राइन बोर्ड, कोरोना के नियमों की पालना करते हुए यात्रा की समय अवधि कम करकेे और कम संख्या में श्रद्धालुओं के लिए यात्रा शुरू करे। सभी धार्मिक स्थलों पर ऐसे ही नियमों की पालना हो रही है, लेकिन श्री अमरनाथ यात्रा को रद करना शिवभक्तों की भावनाओं को आहत करना है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांग स्वीकार नहीं की तो अन्य संगठनों को साथ लेकर इसके प्रति तीखा विरोध किया जाएगा। इसके बाद संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार के नाम का मांग पत्र तहसीलदार कुलदीप सिंह को सौंपा। इस मौके पर हिटलर गर्ग, कुलवंत पुरी, चरणदास, जिंदर धीमान, प्रेम कुमार, बंटी कुमार, जगदीश कुमार, देसराज हाजिर थे।
विज्ञापन

फोटो: 01एसजीआरपी01: सुनाम की पुरानी अनाज मंडी में केंद्र सरकार व श्राइन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते शिवभक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed