{"_id":"501035524d2e1ccd3fd4929f3c49ee93","slug":"shahidi-conference-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी जोड़ मेल में अकालियों पर जमकर बरसे कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी जोड़ मेल में अकालियों पर जमकर बरसे कैप्टन
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
Updated Mon, 28 Dec 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की शहीदी कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकालियों पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस की नई इलेक्शन कंपेन कमेटी के नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अकाली दल के नाम से पार्टी बनाई है लेकिन अकाली शब्द की परिभाषा से सरकार कोसों दूर है। सरकार अकाली फूला सिंह जैसे महान लोगों का नाम भी बदनाम कर रही है।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि जमाना बदल गया, लेकिन बादल नहीं बदले। लोगों को धर्म के नाम पर भ्रमित कर लूटा और पीटा जा रहा है और बादल अपनी बसों तले लोगों को कुचल रहे हैं। सरकार लोगों की हितैषी सरकार न होकर हेलीकॉप्टर सरकार हो गई है। आटा दाल स्कीम देने वाली इस सरकार ने रेत का भाव आटे से भी महंगा कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब में सबसे ज्यादा शराब के ठेके अकालियों के हैं और सरकार ने पंजाब की सभी जेलों को गिरवी रखकर अपना खजाना भरा है। सरकार करोड़ों रुपयों के विकास आगामी समय में करने के खोखले दावे कर रही है।
कांफ्रेंस में बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों को देख कैप्टन ने कहा कि अपनी एकता का सबूत 2017 में देकर गठबंधन सरकार को चलता करें।
इस मौके पर मंच पर जिलाध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी, ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग, बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, उपाध्यक्ष लाल सिंह, सीएलपी नेता चरनजीत सिंह चन्नी, उप चेयरमैन साधू सिंह धर्मसोत, विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, विधायक कुलजीत सिंह नागरा, विधायक काका रणदीप सिंह समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी अपने विचार पेश किए।
बादल 84 नहीं 95 साल के हैं
कैप्टन ने कहा कि कई साल पहले बादल ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया था। इस बात को लगभग 15 साल बीत गए हैं। उसके हिसाब से बादल की उम्र आज 95 साल है। बादल को अब सियासत से किनारा करना चाहिए। सुखपाल खेहरा के कांग्रेस छोड़ने पर कैप्टन ने कहा कि एक गया तो संगरूर से हमारे साथ दो दर्जन आप के वर्कर आ गए। उन्होंने कहा कि अकाली दल की सभी विरोधी पार्टियों से कांग्रेस गठबंधन कर सकती है।