फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Seven-year-old Saanvi Sood preparing to reach Mount Everest's base camp

सात वर्षीय सानवी सूद माउंट एवरेस्ट के बैस कैंप पर पहुंचने की तैयारी में

Tue, 07 Jun 2022 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Seven-year-old Saanvi Sood preparing to reach Mount Everest's base camp
Seven-year-old Saanvi Sood preparing to reach Mount Everest's base camp - फोटो : ROPAR
रोपड़। रोपड़ की बेटी नया इतिहास रचने जा रही है। रोपड़ निवासी सात वर्षीय सानवी सूद ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का लक्ष्य तय किया हुआ है। मोहाली के यादविंद्रा स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ती सानवी सूद भारत की सबसे छोटी उम्र की पहली लड़की होगी जो यह रिकार्ड कायम करने की तरफ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

सानवी दुनिया में नया रिकार्ड कायम करने की उम्मीद से लगातार आगे बढ़ रही है। सानवी के पिता दीपक सूद ने बताया कि उनकी बेटी सानवी अब तक 4400 मीटर की ऊंचाई पर लगभग 50 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है और 15 किलोमीटर का सफर बाकी बचा है। सानवी सूद ने कहा कि उसे लोगों से दुआओं की उम्मीद है। सानवी के पिता दीपक सूद को अपनी बेटी पर गर्व है और उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी बेटी यह रिकार्ड कायम करेगी। पिता ने बताया कि सानवी केवल 6 दिन की तैयारी के बाद यह मुकाम हासिल करने के लिए जा रही है और उसने एक जून को यह सफर शुरू किया था। उन्होंने बताया कि यहां आने-जाने का 130 किलोमीटर का ट्रैक है और इसकी ऊंचाई लगभग 5400 मीटर है और वहां ऑक्सीजन का स्तर 65 प्रतिशत रह जाता है। उन्होंने बताया कि 9 लोगों के ग्रुप में सानवी ट्रैक पर लीड कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed