फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Seven members of robbery gang arrested in Rampura

Ludhiana News: रामपुरा में लूटपाट करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Sat, 03 Dec 2022 10:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Seven members of robbery gang arrested in Rampura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। जिले के रामपुरा एरिया में व्यापारी और दुकानदारों से लूटपाट करने वाले एक गिरोह के सात सदस्यों को सीआईए स्टाफ वन की पुलिस टीम ने अवैध हथियार और तेजधार हथियारों के अलावा व्यापारी से लूटी गई क्रेटा कार बरामद की है। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, हरप्रीत सिंह हैप्पी, हरप्रीत सिंह लाडी, अवतार सिंह निवासी रामपुरा, सागर सिंह , दर्शन सिंह, अनमोलप्रीत सिंह निवासी कोटकपूरा के तौर पर हुई है।
एसएसपी जे इलेनचेलियन ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि बीते दिनों रामपुरा के व्यापारी पुरुषोत्तम कुमार से उसका ड्राइवर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी अपने साथियों के साथ मिलकर रायल एस्टेट कालोनी से उसकी क्रेटा कार छीनकर फरार हो गया था। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस को पहले से ही पीड़ित के ड्राइवर पर संदेह था। जिसके चलते पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ड्राइवर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी को उसके छह अन्य साथियों को लूटी गई क्रेटा कार, तेजधार हथियारों और तीन मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने रामपुरा के एक मेडिकल और करियाना दुकान संचालक से भी लूट की थी। मामले में आरोपी फरार थे। जिनके पकडे़ जाने से रामपुरा में दर्ज किए गए तीन लूट के मामले ट्रेस हो चुके हैं। एसएसपी का कहना था कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed