{"_id":"6aedc8f9f134e874df088681","slug":"sensation-in-ludhiana-south-city-textile-businessman-shoots-himself-inside-his-car-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ सिटी में सनसनी: कार के अंदर कपड़ा कारोबारी ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या की वजह साफ नहीं, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउथ सिटी में सनसनी: कार के अंदर कपड़ा कारोबारी ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या की वजह साफ नहीं, जांच जारी
Fri, 06 Nov 2026 06:03 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 06 Nov 2026 06:03 PM IST
सार
महानगर के सबसे पॉश इलाके साउथ सिटी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार के अंदर 30 वर्षीय युवा कपड़ा कारोबारी ऋषि नगर निवासी पुलकित पोपली ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
महानगर के सबसे पॉश इलाके साउथ सिटी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार के अंदर 30 वर्षीय युवा कपड़ा कारोबारी ऋषि नगर निवासी पुलकित पोपली ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर दी। संदिग्ध परिस्थितियों में की गई आत्महत्या का पता चलते ही वहां अफरा तफरी मच गई। राहगीरों ने शव देख तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान पता चला कि पुलकित ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने माथे पर गोली मारी है। पहले यह अफवाह थी कि किसी ने गोली मार कर उसकी हत्या की है, लेकिन पुलिस ने जांच की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि गोली पुलकित ने खुद ही मारी है। हालांकि इस बात का पता नहीं चल सका है कि गोली उसने क्यों और किस कारण मारी है।
विज्ञापन
साऊथ सिटी नहर पुल के आगे एक गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी के अंदर से गोली चलने की आवाज आई और वहां पहले तो कोई कुछ नहीं समझ सका। लेकिन कुछ समय बाद गाड़ी से कोई हरकत नहीं हुई और वहां से पुलिस मुलाजिम गश्त करते हुए निकल रहे थे तो लोगों ने मुलाजिमों को बताया। जब पुलिस टीम ने आगे जाकर चेक किया तो युवक मृत पड़ा था। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से घटनास्थल से अच्छी तरह जांच की गई। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि पुलकित के पास लाइसेंसी हथियार था और उसी से ही उसने आत्महत्या की है। थाना पीएयू के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि पुलकित ने आत्महत्या की है। आत्महत्या क्यों की है इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परिवार वालों से बातचीत नहीं हो पाई। वह ब्यान लिखवाएंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।