{"_id":"4cc2445e4deed4913d329f37406271f1","slug":"sdo-caught-with-40-thousand-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार रिश्वत लेते एसडीओ समेत दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 हजार रिश्वत लेते एसडीओ समेत दो काबू
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 05 Nov 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना मे विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) में तैनात एसडीओ समेत दो लोगों को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
एसएसपी विजिलेंस सतिंदर पाल सिंह का कहना है कि पुलिस टीम दोनाें से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता खरड़ निवासी करण अरोड़ा पायल के नजदीक राइस मिल लगा रहे हैं। इस राइस मिल के लिए उन्होंने प्रदूषण बोर्ड में नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) के लिए आवेदन किया है।
एनओसी लेने के लिए एसडीओ कुलदीप सिंह ने बिचौलिए मुकेश कुमार की मार्फ त चालीस हजार रुपये की मांग की, लेकिन करण रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं थे।
उन्होंने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो की टीम से की। टीम ने मंगलवार को गिल रोड स्थित प्रदूषण बोर्ड के दफ्तर में ट्रैप लगा दिया। जैसे ही करण ने रकम उनके हाथ में थमाई, पुलिस टीम ने दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू कर लिया और रकम बरामद कर ली।