{"_id":"5717b4444f1c1b13538b47df","slug":"school-parents-protest-dc-time-2-day-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों ने डीसी से दो दिन का समय मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों ने डीसी से दो दिन का समय मांगा
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ धरने पर बैठे पेरेंट्स।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए डीसी रवि भगत ने 6 अप्रैल को आदेश जारी किए थे। स्कूलों ने इन आदेशों को अभी तक माना नहीं है।
इससे पेरेंट्स का रोष बढ़ता जा रहा है। रोष को शांत करने के लिए डीसी ने बुधवार को पेरेंट्स ओर स्कूलों की मीटिंग बुलाई। इसमें स्कूलों ने डीसी से दो दिन का समय मांगा। मीटिंग में विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल व सहोदया स्कूल के डायरेक्टर डीपी गुलेरिया भी मौजूद रहे। इस दौरान पेरेंट्स के साथ आए नेताओं को मीटिंग से बाहर कर दिया गया। पेरेंट्स ने कहा कि डीसी की ओर से बनाई गई कमेटी में स्कूलों ने माना था कि डीसी जो आदेश देंगे देंगे, वह उन्हें जारी करेंगे। परंतु स्कूल ही अपने वादे से पीछे हट रहे हैं। इस पर डीसी ने स्कूलों के प्रिंसिपल व सहोदया स्कूल के डायरेक्टर को जारी किए गए आदेश मानने के लिए कहा।
इस पर गुलेरिया ने डीसी रवि भगत से दो दिन का समय मांगा। उन्होंने कहा कि वह वीरवार को सभी स्कूलों के साथ मीटिंग करेंगे। इसकेे बाद जो भी निर्णय होगा वह शुक्रवार को डीसी आफिस में रिपोर्ट करेंगे। पेरेंट्स एसोसिएशन लुधियाना के प्रधान रजिंदर घई तथा एडवोकेट केजी शर्मा ने बताया कि स्कूलों की ओर से दो दिन का समय मांगा गया है। दो दिन बाद अगर वह पेरेंट्स की मांगे नहीं मानते तो कड़ा संघर्ष करने के लिए वह तैयार है।
विडियो रिकार्डिंग करने वाले को निकाला बाहर
डीसी रवि भगत के साथ पेरेंट्स ओर स्कूलों की कई बार हुई मीटिंग में स्कूल अपने वादे से पीछे हट जाते हैं। इस पर डीसी के साथ मीटिंग में की जाने वालों बातों की एक व्यक्ति ने विडियो रिकार्डिंग करनी शुरु कर दी। वीडियो में पेरेंट्स, डीसी और स्कूलों की हर बात रिकार्ड की जा रही थी। इसी बीच विडियो रिकार्डिंग कर रहे व्यक्ति पर डीसी की नजर पड़ गई। इस पर डीसी ने पुलिस मुलाजिम को बुलाया और वीडियो डिलीट कर रिकार्डिंग करने व्यक्ति को बाहर करने के लिए कहा।
विज्ञापन
पुलिस उसे व्यक्ति को संबंधित थाने ले गई। मीटिंग खत्म होने पर डीसी ने पुलिस सेव्यक्ति को छोड़ने के लिए कहा।