Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Santokhpur blast: The accident occurred while cutting the cylinder nozzle.

संतोखपुरा धमाका: सिलिंडर की नोजल काटते समय हुआ था हादसा

Mon, 15 Dec 2025 08:37 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Santokhpur blast: The accident occurred while cutting the cylinder nozzle.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर के संतोखपुरा मोहल्ले में हुए भीषण सिलेंडर ब्लास्ट के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। घटना सिलेंडर की पीतल की नोजल काटते समय हुई, जबकि दुकान मालिक ने पहले ही इसे मना किया था। बावजूद इसके शिवमंगल नामक व्यक्ति ने चेतावनी के बावजूद सिलेंडर को काटने का प्रयास किया, जिससे अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके में शिवमंगल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेंद्र और राजकुमार चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शिवमंगल के बलरामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी होने की पुष्टि करता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कबाड़ी की दुकान में पुराने सिलेंडरों को अस्पतालों और मॉल्स से चोरी-छिपे लाकर रखा जाता था। इन सिलेंडरों से पीतल की नोजल निकालकर बेच दी जाती थी। दुकान मालिक जवाहर साहू ने शिवमंगल को सिलेंडर काटने से मना किया था और उसे हिलाकर देखा था, जिससे सिलेंडर में गड़बड़ी होने की आशंका जताई थी। साहू दवाई लेने के लिए दुकान से बाहर गए थे, और उसी दौरान शिवमंगल ने छेनी-हथौड़ी से सिलेंडर की कटिंग शुरू कर दी, जो फट गया। धमाके में पास बैठे राम की आंख में लोहे के छर्रे लगने से एक आंख की रोशनी चली गई, जबकि राजेंद्र के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायल मरीजों को जनता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed