फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sant dhadrian wale attack, four arrest, crime, ludhiana

संत ढंढरियां वाले पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार

Wed, 18 May 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना Updated Wed, 18 May 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
sant dhadrian wale attack, four arrest, crime, ludhiana
Arrest
साउथ सिटी के रास्ते गांव इस्सोवाल में धार्मिक दीवान में हिस्सा लेने जाते समय संत ढंढरिया वाले पर कातिलाना हमला करने वाले चार आरोपियों को जिला पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात तो कह रही है लेकिन उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि सही समय आने पर आरोपियों के नाम का खुलासा किया जाएगा। अभी खुलासे से जांच प्रभावित हो सकती है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के तीन कारतूस, 315 बोर का एक कारतूस, 30.6 स्प्रिंग राइफल के दो कारतूस, फ्रूटी की खाली डिब्बी और मौके पर लगे टेंट को बरामद कर लिया है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियां भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

 
पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने बताया कि मंगलवार रात संत रंजीत सिंह ढंढरिया वाले अपने समर्थकों के साथ गोबिंदगढ़ से धार्मिक दीवान खत्म कर गांव इस्सोवाल में दीवान में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने छबील लगाने के बहाने उनकी गाड़ियों को रोक लिया और उन पर कातिलाना हमला कर लिया। इसके बाद संत ढंढरिया वाले के ड्राइवर ने गाड़ी भगा ली और आरोपी उनके पीछे भागते रहे। आरोपियों ने गाड़ी पर गोलियां भी चलाई। एक गोली टायर में भी लगी। इसके बावजूद ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और संत ढंढरिया वाले को बचाते हुए डीपीएस पब्लिक स्कूल में ले गए। कुछ समय बाद पुलिस वहां पहुंची और उन्होंने संत ढंढरिया वाले को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस ने बाबा भूपिंदर सिंह को अस्पताल पहुंचाया तो वहां कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने संत ढंढरिया वाले के ड्राइवर की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया तो जांच आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने मामले में अलग-अलग टीमों का गठन किया है। इसकी अगुवाई खुद पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने की। जांच के दौरान पुलिस ने पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जो पुलिस के लिए काफी मददगार भी साबित हुई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर की फुटेज चेक करने पर पुलिस को पता चला कि छबील के दौरान बांटी गई फ्रूटियों की डिब्बिया वहां से खरीदी गई थी। पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी कैमरे की फुुटेज को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 


गांव खाली कलां में देर शाम किया गया अंतिम संस्कार
 हमले में मारे गए बाबा भूपिंदर सिंह ढक्की साहिब वाले के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनका शव गांव खाली कलां स्थित ढक्की साहिब गुरुद्वारा में रखा गया। जहां पर उनके समर्थकों और श्रद्धालुओं ने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शाम चार बजे गांव खाली कलां में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाना था। अंतिम संस्कार में संत रंजीत सिंह ढंढरिया वाले, बलजीत सिंह दादूवाल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed