फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sanjay singh, majithia defamation case in ludhiana, ludhiana sanjay-majithia case

अदालत नहीं पहुंचे संजय सिंह, जवाब के लिए मांगा वक्त

Sat, 02 Apr 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 02 Apr 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
sanjay singh, majithia defamation case in ludhiana, ludhiana sanjay-majithia case
संजय मजी‌ठिया - फोटो : file
राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से दायर आपराधिक मानहानि के मामले में शनिवार को आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह अदालत में पेश नहीं हुए।
विज्ञापन


संजय ने अपने वकीलों के जरिए अदालत से पेशी में छूट का आवेदन किया था। मजीठिया द्वारा संजय सिंह को मिली जमानत खारिज करने की मांग पर जवाब दायर करने के लिए संजय सिंह ने अदालत से और वक्त मांगा है। अदालत ने इस केस में अब 30 अप्रैल की तारीख तय की है।
विज्ञापन


राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने जनवरी के दौरान लुधियाना की अदालत में आप नेता संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। इसमें मजीठिया ने आरोप लगाया कि उनको नशे की तस्करी से जोड़कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया। इस केस में संजय सिंह को अदालत से जमानत मिली हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की पिछली सुनवाई में मजीठिया के वकीलों ने अदालत में संजय सिंह की जमानत को खारिज करने का आवेदन किया था। मजीठिया का तर्क था कि संजय सिंह जमानत मिलने के बाद भी बार बार सार्वजनिक स्थलों पर उनकी छवि खराब कर रहे हैं। मजीठिया के वकील दमनबीर सिंह सोबती ने कहा कि मजीठिया की छवि खराब करने संबंधी सबूत अदालत में पेश कर दिए गए हैं। उधर संजय सिंह के वकील हिम्मत सिंह शेरगिल का कहना है कि इस मामले में अगली सुनवाई तीस अप्रैल को होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed