फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sanjay singh, majithia, case

थाने में परचा दर्ज करवाकर ही मुझे जेल भेजें मजीठिया : संजय सिंह

Thu, 04 Feb 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Thu, 04 Feb 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
sanjay singh, majithia, case
आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रभारी और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा है कि मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया उनको जेल भेजने के लिए थाने में परचा दर्ज कराए, अदालती प्रक्रिया में अधिक वक्त लग सकता है। संजय ने साफ किया कि वे पंजाब में भ्रष्टाचारियों, नशे के खिलाफ लड़ने आए हैं, किसी से डरने नहीं। संजय वीरवार शाम पार्टी के दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मजीठिया द्वारा दायर मानहानि के मामले में संजय ने कहा कि उनको अभी तक अदालत का समन नहीं मिला है। कानूनी लड़ाई को कानून के तरीके से लड़ा जाएगा।
विज्ञापन


संजय ने कहा कि पंजाब में अपराध लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि अपराधी, नेता और पुलिस का गठबंधन काम कर रहा है। सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में अपराध फल फूल रहा है। हालत यह है कि बठिंडा की जेल के अंदर हवालाती से मारपीट हो रही है। उन्होंने दावा किया कि आप की सरकार में पुलिस राजनीति से पूरी तरह आजाद होगी। पंजाब की हालत पर संजय ने कहा कि यदि सत्ता पक्ष की नीयत ठीक होती तो सूबा बच सकता था, लेकिन सत्ताधारियों का ज्यादा ध्यान कारोबार करने पर है।
विज्ञापन


संजय ने दावा किया कि लोगों का विश्वास अकाली भाजपा के साथ साथ कांग्रेस से भी टूट गया है। पहले कांग्रेस खडूर साहिब चुनाव लड़ने की बातें करती रहीं, ऐन मौके पर चुनाव से हाथ खींच लिए। आप का सवाल है कि इन दलों की आपस में क्या डील हुई है। उन्होंने दावा किया कि 2017 में पंजाब की जनता परिवर्तन के लिए वोट करेगी। इस अवसर पर सुच्चा सिंह छोटेपुर समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed