फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sambhar fell in the canal, after three hours, took control

शहर की ओर सांभर कर रहे हैं रुख, लुधियाना में नहर में गिरा, तीन घंटे बाद गोताखोरों ने बचाया

Sat, 08 Feb 2020 11:14 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 08 Feb 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Sambhar fell in the canal, after three hours, took control
लुधियाना के सिधंवा नहर के रास्ते शहर में पहुंचे सांभर को पकड़े वन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कुछ दिन पहले हैबोवाल इलाके में सांभर होने की सूचना के बाद जंगलात विभाग को उसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार को सिधवां नहर में सांभर ने जंगलात विभाग के अधिकारियों और गोताखोरों की काफी मशक्कत कराई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जंगलात विभाग के अधिकारियों ने सांभर को काबू किया और उसे गाड़ी में डाल कर मत्तेवाड़ा के जंगलों में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह सिधवां नहर वेरका मिल्क प्लांट के पास नहर में सांभर देख राहगीरों ने वहां पास में मौजूद पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पहले तो पानी में से उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। उसके बाद उन्होंने जंगलात विभाग के मुलाजिमों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रवीण कुमार की अगवाई में जंगलात विभाग की टीम पहुंची। जिन्होंने गोताखोरों की मदद मांगी तो उन्हें गोताखोर पुलिस ने मंगवा कर दिए। तब भी तीन घंटे की मशक्कत के बाद सांभर को बाहर निकाला गया। प्रवीण कुमार के मुताबिक जंगल से भटकते हुए अक्सर सांभर शहर की तरफ आ जाते है। सांभर को काबू करने के बाद पिर से मत्तेवाड़ा के जंगलों में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed