फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ruckus over not hot momos angry customer overturned the street vendor in Ludhiana

ठंडे Momos पर बवाल: गुस्साए ग्राहक ने पलट दी रेहड़ी, 10 माह के बच्चे पर गिरा गर्म तेल, बूरी तरह झुलसा

Tue, 12 Nov 2024 07:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 12 Nov 2024 07:56 PM IST
सार

लुधियाना के गांव मेहरबान में एक रेहड़ी वाले के पास मोमोस खाने आए एक व्यक्ति ने मोमोज ठंडे होने को लेकर हंगामा कर दिया। आरोपी ने मोमोज वाले की रेहड़ी सड़क पर पलट दी। इस घटना में 10 माह का मासूम गर्म तेल से झुलस गया।

विज्ञापन
Ruckus over not hot momos angry customer overturned the street vendor in Ludhiana
Momos - फोटो : instagram

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में मोमोस को लेकर बवाल हो गया। रेहड़ी वाले ने ग्राहक को दिए मोमोस ठंडे हो गए। इस पर ग्राहक ने जमकर बवाल काटा। ठंडे मोमोस की वजह से ग्राहक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने मोमोस वाले की रेहड़ी पलट दी। रेहड़ी पर रखा गर्म तेल पास में चारपाई पर सो रहे 10 महीने के मासूम पर गिरा और वह झूलस गया।  
विज्ञापन


घटना लुधियाना के गांव मेहरबान के गौंसगढ़ के पास की है। यहां एक रेहड़ी वाले के पास मोमोज खाने आए एक व्यक्ति ने मोमोज ठंडे होने को लेकर हंगामा कर दिया। जब रेहड़ी वाले ने दोबारा से नए मोमोज गर्म करने की बात की तो गुस्साए नौजवान ने सारी रेहड़ी पलट दी। जब रेहड़ी पर से सामान गिरा तो उस पर से गर्म तेल भी गिर गया। गर्म तेल पास में चारपाई पर सो रहे रेहड़ी वाले के 10 माह के बच्चे पर जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन


आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
आनन-फानन में परिवार वाले बच्चे को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया। वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाही पर डाल दिए जूठे मोमोस
गर्म तेल से झुलसे बच्चे के पिता शुभम कुमार ने बताया कि वह मोमोज की रेहड़ी लगाता है। देर शाम एक व्यक्ति परिवार के साथ मोमोज खाने आया। उसने उससे मोमोज लिए और खाने के बाद उसे कहने लगा कि मोमोज ठंडे हैं। शुभम ने उन लोगों से कहा कि अगर मोमोज ठंडे हैं, तो वह उन्हें फेंक दे। वह उन्हें गर्म मोमोज देगा। बावजूद ग्राहक झूठे मोमोज को गर्म तेल में फ्राई करने की जिद पर अड़ गया। ग्राहक ने जबरन मोमोज कड़ाही के तेल में डाल दिए, जिससे सभी मोमोज जूठे हो गए। शुभम ने जब ग्राहक को ऐसा करने से रोका तो उसने शुभम की रेहड़ी बीच सड़क पलटा दी। रेहड़ी पर गर्म तेल की कड़ाई पास में चारपाई पर सो रहे 10 महीने के रुद्र पाठक पर गिर गई। गर्म तेल से बच्चा बूरी तरह झुलस गया। वहीं आरोपी परिवार के साथ वहां से फरार हो गया। थाना मेहरबान पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed