फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   rss leader attack, bjp leaders come dmc, ludhiana dmc

डीएमसी में जुटे भाजपा के दिग्गज 

Sun, 07 Aug 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 07 Aug 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
rss leader attack, bjp leaders come dmc, ludhiana dmc
लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में पहुंचे आरएसएस चीफ जगदीश गगनेजा को भर्ती करते हुए - फोटो : अमर उजाला
जालंधर में शनिवार शाम कातिलाना हमले में घायल आरएसएस के सह सरसंघ चालक ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा (रिटायर्ड) की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार दोपहर डीएमसी अस्पताल और पीजीआई चंडीगढ़ की टीम उन्हें लेकर डीएमसी पहुंची। 
विज्ञापन


रविवार को भाजपा पंजाब के प्रभारी प्रभात झा, पंजाब भाजपा प्रधान और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, डायरेक्टर जरनल ऑफ पुलिस सुरेश अरोड़ा सहित कई बड़े नेता गगनेजा का हाल जानने डीएमसी अस्पताल पहुंचे। झा और सांपला ने गगनेजा के परिजनों से मुलाकात की और डॉक्टरों से भी बात की। 
विज्ञापन


डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में एसआईटी का गठन कर दिया है। पुलिस जल्द ही इस मामले को हल कर लेगी। आरएसएस नेता पर हमले को आतंकवादी हमला पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इससे मना भी नहीं किया जा सकता। अभी इस मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस गगनेजा पर हमला करने वाले को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। वहीं मोहाली में संदिग्ध दिखने के मामले में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 


अस्पताल पहुंचे प्रभात झा ने कहा कि अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके इलाज में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि वह और उनके साथी गगनेजा के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सभी को गगनेजा के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed