फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   robbers shot businessman Nangal three riders bike escaped noise passer-by

नंगल में लुटेरों ने कारोबारी को मारी गोली, राहगीर के शोर मचाने पर भाग निकले बाइक सवार तीन लुटेरे

Tue, 09 Feb 2021 07:31 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
robbers shot businessman Nangal three riders bike escaped noise passer-by
नंगल। गुरु की नगरी श्री आनंदपुर साहिब में सोमवार की रात हथियार बंद बाइक सवार तीन लुटेरों ने कोल्डड्रिंक कारोबारी को लूटने का असफल प्रयास किया। हाथापाई के दौरान लुटेरों की गोली हाथ में लगने से कारोबारी घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब में कोल्ड ड्रिंक का कारोबार करने वाले कारोबारी राजेश कुमार राजू ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 10 बजे के करीब वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे घ्ेार लिया। उस पर रिवाल्वर तानते हुए पूरी नकदी हवाले करने को कहने लगे। जब उसने उनका विरोध किया तो एक लुटेरे ने उस पर पीछे से बेसवाल से हमला कर दिया। एक ने उस पर रिवाल्वर तान दी।
विज्ञापन

इसी दौरान मैने उनसे हाथापाई शुरू कर दी तो लुटेरों ने रिवाल्वर से गोली दाग दी। गोली उसके हाथ में लगी। राजेश ने बताया कि इसी दौरान एक राहगीर ने शोर मचा दिया। इस पर लुटेरे फरार हो गए। डीएसपी रमिंद्र सिंह काहलो ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों का सुराग लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही लुटेरों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed