{"_id":"68a9f35dd78a725a6607dbdc","slug":"robber-injured-by-police-bullet-in-encounter-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-101786-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से लुटेरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से लुटेरा घायल
Sat, 23 Aug 2025 10:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। पुलिस ने संतपुरा रोड में राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी अमनप्रीत सिंह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर उनसे बाइक एवं हथियार बरामद किया है।
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी अमनीत कोंडल ने बताया कि 19 अगस्त को संतपुरा रोड पर आरोपियों ने स्कूटी सवार महिला के हाथ से बैग छीना था। आरोपियों ने इस घटना के बाद इसी स्थान पर कई अन्य लोगों से भी लूटपाट की थी। पुलिस को सूचना मिली कि उक्त इलाके में आरोपी अमनदीप सिंह निवासी उधम सिंह नगर बठिंडा व अमनप्रीत सिह निवासी गांव फूल्लो मिट्ठी जिला बठिंडा लूटपाट की वारदात कर रहे हैं। पिछले दिनों हुई वारदातों में दोनों का हाथ था। शनिवार को पुलिस को दोनों आरोपियों के बारे में कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि वे संतपुरा रोड में घूम रहे हैं। थाना कोतवाली पुलिस के इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने इलाके की नाकाबंदी कर दी। उक्त दोनों आरोपी संतपुरा रोड में घूमते दिखे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर अवैध पिस्तौल से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर आरोपियों को काबू कर लिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ दो आपराधिक मामले पहले भी दर्ज हैं।