{"_id":"66333e89ca5336b77c0f0bc8","slug":"road-show-of-punjab-congress-president-amarinder-singh-raja-warring-in-ludhiana-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: कांग्रेस उम्मीदवार राजा वड़िंग ने निकाला रोड शो, रवनीत बिट्टू को ललकारा-लो, राजा आ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: कांग्रेस उम्मीदवार राजा वड़िंग ने निकाला रोड शो, रवनीत बिट्टू को ललकारा-लो, राजा आ गया
Thu, 02 May 2024 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 02 May 2024 12:50 PM IST
सार
राजा वड़िंग ने समराला चौक में ही भाजपा के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू पर सीधा निशाना साधा। राजा वड़िंग ने बिट्टू को ललकारते हुए कहा कि बिट्टू लो, अब राजा आ गया। राजा वड़िंग बोले कि यदि लोग उनको रात के तीन बजे भी फोन करेंगे तो, वे उठाएंगे और उनकी तकलीफों का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने निकाला रोड शो
- फोटो : संवाद
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार एवं प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गुरुवार को लुधियाना के समराला चौक से रोड शो निकाला। कांग्रेसियों ने राजा वड़िंग का चौक में जोरदार स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। इसके बाद वे लाल रंग की थार गाड़ी में सवार होकर रोड शो के लिए निकल पड़े। उनके साथ समराला चौक से जिला प्रधान संजय तलवाड़ एवं पूर्व विधायक सुरिंदर डाबर के अलावा कई कांग्रेसी थे।
राजा वड़िंग ने समराला चौक में ही भाजपा के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू पर सीधा निशाना साधा। राजा वड़िंग ने बिट्टू को ललकारते हुए कहा कि बिट्टू लो, अब राजा आ गया। राजा वड़िंग बोले कि यदि लोग उनको रात के तीन बजे भी फोन करेंगे तो, वे उठाएंगे और उनकी तकलीफों का समाधान करेंगे। लोग बिट्टू का फोन लगाते हैं, लेकिन बिट्टू फोन ही नहीं उठाते। पिछले दस साल से लोग बिट्टू से बात करने को भी तरस गए, लेकिन बिट्टू ने फोन नहीं उठाया।
उन्होंने कहा कि वह आईपीएल का 20-20 मैच खेलने आए हैं और यह लड़ाई वफादारी एवं गद्दारी के बीच है। यह देश भी 47 से पहले आजाद हो जाता, यदि गद्दार न होते। यदि गद्दार न होते तो शहीदों को शहादत देने की जरूरत नहीं पड़ती। राजा वड़िंग ने कहा कि वे लुधियाना का विकास करेंगे, इंडस्ट्री को बूस्ट करेंगे, लुधियाना को उसकी मैनचेस्टर वाली पहचान दिलाएंगे। इसके अलावा लुधियाना में पीजीआई या एम्स जैसा अस्पताल हो, इसके लिए प्रयास करेंगे। साथ ही बुड्ढा दरिया की समस्या का भी समाधान कराएंगे। शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे।
विज्ञापन
राजा वड़िंग का रोड शो के दौरान कांग्रेसियों ने जगह-जगह स्वागत किया। उन्होंने जगरांव पुल पर शहीदों की प्रतिमाओं को नमन किया और पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा वे शहर में हर धर्मस्थल पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेसियों को चुनाव मैदान में डटने का आह्वान किया।