{"_id":"f6eb87b810c2631a6138de4807b1f55a","slug":"road-accident-one-dies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आया किशोर, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आया किशोर, मौत
ब्यूूराे/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 07 Jul 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजपुर रोड पर मंगलवार दोपहर ट्रक की चपेट में आकर 18 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई जख्मी हो गया।
मृतक की पहचान किशोर नगर निवासी 18 वर्षीय विकास के तौर पर हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार विकास और सोनू ताजपुर रोड पर अपनी बाइक से जा रहे थे। बाइक सोनू चला रहा था। एक ट्रक ओवरटेक करता हुआ उनकी बाइक से टकरा गया।
इससे विकास और सोनू जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। मौके पर इकट्ठा लोगों ने ट्रक ड्राइवर को काबू कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने ड्राइवर बहादुर के रोड निवासी जरनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे काबू कर लिया।
ताजपुर स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी मनोहर लाल ने कहा कि ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।