फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   revolver stolen in car parked in hospital

अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में से रिवाल्वर चोरी

Mon, 10 May 2021 09:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
revolver stolen in car parked in hospital
लुधियाना। अमृतसर से अपने जीजा को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराने आए ट्रेवल एजेंट की पांच कारतूस से भरी रिवाल्वर पार्किंग में खड़ी कार से चोरी हो गई। मामले की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्र्ता कमलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अमृतसर में ट्रेवल एजेंसी का काम करता है। उसके जीजा की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। वह अपने जीजा को अमृतसर से निजी अस्पताल में दाखिल कराने के लिए पहुंचा था। जीजा को अंदर दाखिल कराने के बाद कार पार्किंग में लगाकर वापस अस्पताल चला गया। कुछ समय बाद कार में से पानी की बोतल निकालने के लिए गया, तो कार का डैशबोर्ड खुला था। उसने जांच की तो अंदर से पांच कारतूस से भरी रिवाल्वर गायब थी। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन नंबर तीन की एसएचओ सब इंस्पेक्टर मधुबाला ने बताया कि कमलजीत सिंह की शिकायत दर्ज कर ली गई है। सूचना मिलते ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए थे। लेकिन अभी कुछ सबूत नहीं मिला है। कुछ कैमरे बंद पड़े थे। बाकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed