फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Registry closed due to stoppage of work in Tehsil office in Ludhiana

लुधियाना में तहसील दफ्तर में कामकाज ठप होने से रजिस्ट्री बंद

Tue, 01 Jun 2021 11:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Registry closed due to stoppage of work in Tehsil office in Ludhiana
लुधियाना। पंजाब सरकार और डीसी दफ्तर इंप्लाइज यूनियन में मांगों को लेकर चल रही तनातनी थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते आठ दिन से डीसी दफ्तर एवं सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में काम कर रहे मुलाजिम सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल पर बैठे है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं सेवा केंद्रों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। हड़ताल के चलते लोगों की तरफ आवेदन किए गए दस्तावेज मुहैया नहीं हो रहे हैं। इंप्लाइज यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण डीसी दफ्तर, एसडीएम दफ्तर, तहसील दफ्तर और रजिस्ट्री दफ्तरों में कोई भी काम नहीं हो रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हो रही है जिन्हें रजिस्ट्री करवानी है। मंगलवार को डीसी दफ्तर के कर्मचारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर कामकाज को पूरी तरह ठप रखा। डीसी दफ्तर इंप्लाइज यूनियन के प्रधान विकास कुमार ने बताया कि यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी सरकार को पहले ही अल्टीमेटम दे चुकी है लेकिन सरकार ने अभी तक कर्मचारियों की मांगों पर विचार ही नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed