{"_id":"57696ca14f1c1b9172b47df6","slug":"recruitment-scam-woman-team-formed-in-bhatinda-bhatinda-recruitment-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती घोटाले में शामिल युवतियों की गिरफ्तारी को महिला टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती घोटाले में शामिल युवतियों की गिरफ्तारी को महिला टीम गठित
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के विभिन्न विभागों में रुपये देकर नौकरी हासिल करने वाली युवतियों को विजिलेंस की टीम जल्द गिरफ्त में लेने की तैयारी में है। इसके तहत एक विशेष महिला टीम गठित की गई है। विजिलेंस ने भर्ती घोटाले में अब तक 24 गिरफ्तारियां कर ली हैं, जिनमें सबसे ज्यादा लोग मालवा और बठिंडा से संबंधित हैं। इसके अलावा विजिलेंस की ओर से अकाली पार्षद शाम लाल की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार बठिंडा, मानसा, फरीदकोट और मुक्तसर से 20 से ज्यादा ऐसी युवतियां हैं, जिन्होंने गिद्दड़बाहा के अकाली पार्षद शाम लाल को लाखों रुपये देकर उसके जरिये सरकारी नौकरी हासिल की है। सूत्रों ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में विजिलेंस शाम लाल की गिरफ्तारी का बड़ा खुलासा कर सकता है।
सूत्रों के अनुसार विजिलेंस की की टीम ने सोमवार को भी अकाली पार्षद के घर पर छापामारी की थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इस भर्ती घोटाले से संबंधित कुछ लोगों की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस की टीम ने लखनऊ में कई जगह पर छापामारी की थी, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि लाखों रुपये लेकर सरकारी नौकरी दिलाने वाले अकाली पार्षद शाम लाल की गिरफ्तारी विजिलेंस के लिए बेहद अहम है। क्योंकि उसकी गिरफ्तारी से इस पूरे मामले के पीछे छिपे सफेदपोश लोगों के नाम सामने आएंगे।
सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस प्रदेश के विभिन्न विभागों के उन बडे़ अधिकारियों की भी जांच कर रहा है, जिन पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप तले मामले दर्ज हो चुके हैं। जल्द ही विजिलेंस ऐसे बडे़ अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब करने वाला है।