फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Records of Tehsildar office suspended in registry scam examined

Ludhiana News: रजिस्ट्री घोटाले में निलंबित तहसीलदार के दफ्तर का रिकॉर्ड खंगाला

Tue, 04 Feb 2025 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 04 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Records of Tehsildar office suspended in registry scam examined
एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने कई दस्तावेज किए जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। लुधियाना में रजिस्ट्री घोटाले की जांच तेज हो गई है। पंजाब सरकार के वित्त विभाग के एडिशनल चीफ सचिव अनुराग वर्मा ने लुधियाना पूर्वी तहसील कार्यालय का दौरा किया। यह वही कार्यालय है, जहां निलंबित तहसीलदार रणजीत सिंह ने नियमों के विपरीत जगरांव की तीन एकड़ जमीन की छह विवादित रजिस्ट्रियां की थीं।




सूत्रों के अनुसार, एडिशनल चीफ सचिव ने कार्यालय में मौजूद रिकॉर्ड की गहन जांच की और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सबूत के तौर पर अपने साथ ले गए। इस मामले में डीसी सुधीर जोरवाल पहले ही तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर चुके हैं। तहसीलदार को निलंबित कर पठानकोट के सीमावर्ती गांव धारीकला में तैनात किया गया है।
विज्ञापन






मामले में नई जानकारी सामने आई है कि रजिस्ट्री क्लर्क मनप्रीत सिंह को भी जवाब-तलबी के लिए डीसी कार्यालय बुलाया गया। मनप्रीत सिंह अपने साथी मोहित कुमार और एसडीएम रीडर अमनप्रीत सिंह के साथ डीसी दफ्तर पहुंचे। रजिस्ट्री क्लर्क ने अपने जवाब में दावा किया कि विवादित रजिस्ट्रियां जगरांव दफ्तर नहीं आईं और सीधे तहसीलदार के पास पहुंचीं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि यह बयान सत्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सूत्रों की माने तो 17 जनवरी को जिस दिन रजिस्ट्रियां की गई उस दिन तहसीलदार दफ्तर के कम्प्यूटर ऑपरेटर के पार्टी के साथ जाने के चर्चे हैं। कम्प्यूटर ऑपरेटर को पार्टी के साथ किसी और ने नहीं बल्कि मनप्रीत सिंह ने ही भेजा था। वह ही लुधियाना दफ्तर से रजिस्ट्रियां वापस जगरांव लेकर आया था जिसे मनप्रीत सिंह व बाकियों ने कम्प्यूटर में फीड किया था। यदि आरसी की बात भी मान ली जाए कि रजिस्ट्रियां सीधे लुधियाना गई तो उसी दिन कौन उन रजिस्ट्रियों को वापस जगरांव लाया और किसने जगरांव तहसीलदार के कम्प्यूटर में फीड की। इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है। यह मामला अब और गंभीर होता जा रहा है, क्योंकि इसमें कई अधिकारियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed