फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Re-polling took place in Babania and Madhir under tight security.

Ludhiana News: बबानियां और मधीर में कड़े सुरक्षा पहरे में दोबारा हुआ मतदान

Tue, 16 Dec 2025 05:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Re-polling took place in Babania and Madhir under tight security.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। जिला मुक्तसर के गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र के गांव बबानियां और मधीर में जिला परिषद और ब्लाक समिति के चुनाव के लिए मंगलवार को दोबारा मतदान हुआ। मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सख्त सुरक्षा के बीच शांति से संपन्न हुआ।
जिला परिषद के जोन नंबर 7 के गुरुसर क्षेत्र में स्थित मधीर के बूथ नंबर 21 और 22, तथा जोन नंबर 8 के कोटभाई क्षेत्र में स्थित बबानियां के बूथ नंबर 63 और 64 पर लोगों ने उत्साह के साथ दोबारा मतदान किया।
विज्ञापन

यह प्रक्रिया 14 दिसंबर को बबानियां और मधीर में हुई अनियमितताओं के कारण रद्द की गई थी। गिद्दड़बाहा विधायक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों के भाई सनी ढिल्लों पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी सत्ता पक्ष पर धक्केशाही के आरोप लगाए थे। इसके बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बबानियां में धरना दिया था, जिससे घंटों मतदान प्रक्रिया ठप रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने इस घटनाक्रम के बाद दोनों गांवों में मतदान रद्द कर दिया और मंगलवार को पुनः मतदान कराया। पुन: मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। थ्री-लेयर सुरक्षा घेरा बनाया गया, जहां मतदाताओं की चेकिंग के बाद ही बूथ पर प्रवेश किया जा रहा था। जिला मजिस्ट्रेट ने गांवों में बाहरी व्यक्तियों की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed