{"_id":"6964f59b187c24e9630eff15","slug":"rajpura-firing-case-solved-two-shooters-from-goldy-dhillon-gang-arrested-and-injured-in-police-encounter-ludhiana-news-c-16-1-pkl1027-921323-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा फायरिंग केस सुलझा: पुलिस मुठभेड़ में \nगोल्डी ढिल्लों गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा फायरिंग केस सुलझा: पुलिस मुठभेड़ में गोल्डी ढिल्लों गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजपुरा। पुलिस और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजपुरा में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान कुख्यात गोल्डी ढिल्लों गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोलियां लगीं जिन्हें उपचार के लिए राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि सीआईए पटियाला की टीम इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बाजवा के नेतृत्व में गांव दलानपुर बाईपास पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में देविंदर सिंह निवासी चमकौर साहिब और अनुज कुमार निवासी मानेमाजरा घायल हो गए।
2024 में रंगदारी के लिए की थी फायरिंग
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी 12 दिसंबर 2024 को राजपुरा के गांव गद्दोमाजरा में 70 वर्षीय दर्शन सिंह पर हुए जानलेवा हमले में शामिल थे। दर्शन सिंह का बेटा अमेरिका में रहता है और गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों उससे रंगदारी मांग रहा था। परिवार को डराने के इरादे से स्पेन में बैठे गैंगस्टर मनदीप सरपंच के जरिये शूटरों को हथियार और पैसे उपलब्ध कराए गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 और 32 बोर की दो पिस्तौल, तीन कारतूस और वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना सदर पटियाला में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।