{"_id":"6ab9fd97abd2d1cffe01759e","slug":"rain-in-ludhiana-jalandhar-mausam-update-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बदला मौसम: लुधियाना-जालंधर में बरसात से मौसम में घुली ठंडक, दिन में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बदला मौसम: लुधियाना-जालंधर में बरसात से मौसम में घुली ठंडक, दिन में छाया अंधेरा
Mon, 28 Sep 2026 11:09 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:09 AM IST
सार
पंजाब में सोमवार को माैसम बदल गया। लुधियाना और जालंधर में सुबह बरसात के बाद माैसम में ठंडक घुल गई।
विज्ञापन
लुधियाना में बरसात
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब में सोमवार को माैसम बदल गया। लुधियाना और जालंधर में सुबह बरसात के बाद माैसम में ठंडक घुल गई। जालंधर में आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिन में अंधेरा छा गया है। मौसम में अचानक बदलाव से ठंडक महसूस हुई है।
विज्ञापन
3.8 मिमी बारिश के बाद चंडीगढ़ में गिरा तापमान
ठंडी हवाओं ने चंडीगढ़ के मौसम का मिजाज बदल दिया। तापमान में गिरावट से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 3.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मौसम सुहावना हो गया।
रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में अधिकतम आर्द्रता 86 फीसदी रही।
मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 सितंबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 1 और 2 अक्तूबर को भी काफी बादल छाए रहने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक इन दो दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद मौसम पूरी तरह शुष्क होने की संभावना है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन