Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Raikot AAP MLA Hakam Singh Thekedar wife passes away

पंजाब AAP विधायक की पत्नी का देहांत: दिल्ली के मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस, 2 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार

Fri, 21 Feb 2025 02:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 21 Feb 2025 02:13 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार की पत्नी का शुक्रवार को देहांत हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। विधायक की पत्नी दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती थी। 

विज्ञापन
Raikot AAP MLA Hakam Singh Thekedar wife passes away
जसपाल कौर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब की आम आदमी पार्टी के विधायक की पत्नी का शुक्रवार को देहांत हो गया। लुधियाना के विधानसभा हलका रायकोट से आप विधायक हाकम सिंह ठेकेदार की पत्नी जसपाल कौर (59) का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हुआ है। जसपाल कौर गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। वह पिछले 15 दिन से मेदांता अस्पताल में दाखिल थी, जहां शुक्रवार तड़के उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी पुत्रवधु परमजीत कौर के अमरिका से आने के बाद 23 फरवरी को रायकोट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जसपाल कौर और विधायक हाकम सिंह ठेकेदार के दो बेटे और दो बेटियां हैं। 

विज्ञापन


जसपाल कौर की मौत की खबर से रायकोट हलके में शोक की लहर दौड़ गई है। हाउस वाइफ होने के चलते विधायक पति से मिलने आने वाले सैकड़ों लोगों का मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ स्वागत और सत्कार करने वाली जसपाल कौर इलाके की महिलाओं की चहेती थी। आप के ब्लॉक प्रधान रमेश, यूथ विंग प्रधान हर्ष जैन, जिला सचिव परमिंदर सिंह समेत सभी राजनितिक पार्टियों के नेता और कार्यकर्ताओं ने विधायक ठेकेदार के साथ अफसोस प्रगट करते हुए परिवार के लिए कभी न पूरा होने वाला घाटा बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed