{"_id":"61db07eb09dbea41867dd353","slug":"raids-continue-in-search-of-accused-who-killed-wife-ludhiana-news-pkl438785413","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी की तलाश में छापामारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी की तलाश में छापामारी जारी
विज्ञापन
लुधियाना। हैबोवाल के आनंद नगर इलाके में पत्नी सिमरन को मारपीट कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी विक्रांत की तलाश में थाना हैबोवाल की पुलिस छापामारी करने में जुटी है। पुलिस की टीमों ने आरोपी विक्रांत की तलाश में कई जगहों पर छापामारी की। आरोपी पुलिस को कहीं नहीं मिला।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सिमरन का शव परिजनों को दे दिया है। परिवार वालों ने सिमरन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। जांच अधिकारी एएसआई भजन सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश के लिए टीम तैयार की गईं है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सिमरन की शादी करीब सात साल पहले शादी हुई थी। उसका छह साल की बेटी है और चार साल का बेटा है। सिमरन पिछले कुछ दिनों से नौकरी करने की इच्छा जता रही थी, लेकिन विक्रांत उसे नौकरी करने की इजाजत नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
सिमरन चाहती थी कि वह नौकरी करे और घर का खर्च ओर भी अच्छा चल सके, विक्रांत उसे हर हाल में मना करता था। जिसे लेकर दोनों में कहासुनी होती थी और मारपीट होती थी। शुक्रवार की शाम को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई और विक्रांत ने मारपीट की। जिसके बाद सिमरन की तबीयत खराब हो गई। परिवार वालों को पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और सिमरन को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया।