फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Raid in hotel near bus stand, six youths and girls arrested

बस स्टैंड के पास होटल में छापा, छह युवक और युवतियां काबू

Thu, 02 Sep 2021 09:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Raid in hotel near bus stand, six youths and girls arrested
लुधियाना। पुलिस ने बुधवार रात बस स्टैंड के पास स्थित होटलों में छापामारी की और कारों में शराब पीने वाले युवकों पर शिकंजा कसा। इस दौरान छह युवक और युवतियां काबू की गईं।
विज्ञापन

थाना डिविजन पांच पुलिस की ओर से बुधवार बस स्टैंड के पास होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सीआईए टू की पुलिस भी साथ में थी। पुलिस की तरफ से होटल पार्क ब्लू में भी छापामारी की गई। जहां से छह युवक और छह युवतियों को काबू किया गया। पुलिस के आने पर होटल मालिक और मैनेजर फरार हो गए। पुलिस ने होटल से काबू किए गए सभी लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार रात थाना डिवीजन नंबर 5 व सीआईए-2 टीम बस स्टैंड के आस पास स्थित होटलों में सर्च करने पहुंची। उस दौरान पुलिस ने कई होटलों में जाकर चेकिंग की। वहां रहने वालों का रिकार्ड चेक किया। होटल पार्क ब्लू में कमरों की सर्च के दौरान अलग-अलग कमरों में से 6 जोड़े आपत्तिजनक हालत में पाए गए। उनको मौके पर ही पकड़ा गया। एडीसीपी रुपिंदर कौर ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन सबके आईडी प्रूफ चेक किए जा रहे हैं। होटल के मालिक व मैनेजर की तलाश की जा रही है। बता दें कि एक साल पहले भी इसी होटल में पुलिस ने दबिश देकर वहां रंगरलियां मना रहे कई युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर देर रात को कारों को ही बार बनाने वाले और हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। पुलिस की तरफ से महानगर के पाश इलाके सराभा नगर मार्केट के साथ साथ अलग अलग इलाकों में नाकाबंदी की गई। पुलिस ने इस दौरान 25 लोगों को काबू कर 11 वाहनों को भी जब्त कर लिया गया। एडीसीपी समीर वर्मा की अगवाई में नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पुलिस की टीमों ने सड़क किनारे खड़ी कारों और अन्य वाहनों को चेक किया। इस दौरान कुछ युवक शराब पी रहे थे। जिन्हें काबू किया गया। कई गाड़ियों से शराब की बोतले और डंडे व लाठियां भी बरामद की गई। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस की तरफ से महानगर के कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed