फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   qila, raipur, khel, mela, start

80वें किला रायपुर खेल मेले का शुभारंभ

Thu, 04 Feb 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Thu, 04 Feb 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
qila, raipur, khel, mela, start
मिनी ओलंपिक के नाम से मशहूर किला रायपुर खेलों का वीरवार को शुभारंभ हो गया। चार दिवसीय 80वें किलारायुपर खेल मेले के पहले दिन टाइम ट्रायल वाली घोड़ा दौड़ करवाई गई। इसके अलावा वालीबॉल के मुकाबले करवाए गए। ग्रेवाल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से करवाए जा रहे खेल मेलों का आनंद उठाने फ्रांस के लोग भी पहुंचे।
विज्ञापन


राजस्थान से 10 के करीब लोग भी खेल मेले में पहुंचे। किला रायुपर में मुकाबले वीरवार से शुरू हो गए, जबकि रस्मी तौर पर मेले का उद्घाटन संसदीय सचिव चौधरी नंद लाल शुक्रवार को करेंगे। इस दिन पंजाबी गायक गीता जैलदार अपने गीतों से सभी का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन


घोड़ा दौड़ में 16 घोड़ों ने टाइम ट्रायल में हिस्सा लिया जिसमें से नौ की सिलेक्शन की गई। इसमें लवली निवासी बस्सी गुजरां (15.47 सेकेंड), लक्खी निवासी बालियों (15.69 सेकेंड), हैप्पी निवासी दबुर्जी (15.78 सेकेंड), अनूप सिंह निवासी बेगोवाल (16.00 सेकेंड), जुझार सिंह निवासी ककराला (16.9 सेकेंड), रणजीत सिंह निवासी दमहेड़ी (16.38 सेकेंड), सतपाल सिंह निवासी लखनौर (16.85 सेकेंड), लक्खी निवासी बालियों (16.97 सेकेंड), एनआरआई राजू निवासी गुजरवाल (17.34 सेकेंड) का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फ्रांस से मेले का आनंद उठाने आए लोगों ने कहा कि वह स्पेशल यहां बैलगाड़ियों की दौड़ को देखने के लिए आए हैं। बैलगाड़ी रेस पर पाबंदी लगने पर उन्होंने निराशा व्यक्त की। इस दौरान राजस्थान से करीब 10 लोग इस मेले में विशेष तौर पहुंचे। राजस्थान से आए सर्वसमाज समन्वय समिति से डॉ. केराम ने बताया कि अक्तूबर में नागौरी में पशु मेला धूमधाम से मनाया जाता है। किला रायपुर का खेल मेला बहुत ही मशहूर है। उनका इस मेले में आने का मुख्य मकसद यहां के तौर तरीकों और खेल को बारीकियों से जानना है।


अंतिम दिन होगा बैलगाड़ियों का प्रदर्शन
किला रायपुर खेल मेले के अंतिम दिन बैल दौड़ाक अपना रोष व्यक्त करने के लिए बैलों समेत मैदान में उतरेंगे। जगबीर सिंह ग्रेवाल बताया कि वह खेलों के अंतिम दिन सभी बैल दौड़ाक अपने-अपने बैल लेकर मैदान में पहुंचेंगे और मैदान का चक्कर लगाकर बैल गाड़ियों पर लगाई गई पाबंदी पर रोष जाहिर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed