फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punks forcibly carrying the girl shot at

लड़की को जबरन ले जा रहे बदमाशों पर चलाई गोली

Sat, 12 Oct 2013 09:58 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 12 Oct 2013 09:58 PM IST
विज्ञापन
Punks forcibly carrying the girl shot at
मोगा के समालसर में चार बदमाशों ने घर में घुसकर एक लड़की को जबरन ले जाने की कोशिश की। लड़की को बचाने की कोशिश में चलाई गई गोली से दो बदमाश घायल हो गए और दो फरार हो गए।
विज्ञापन


दोनों घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। अस्पताल पहुंचे थाना समालसर के प्रभारी गुरविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


 पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कस्बा समालसर के कोठे गांव कंवरसर के एक किसान की लड़की नर्सिंग का कोर्स कर रही है। दस दिन पहले घर आकर कुछ बदमाशों ने धमकी दी थी कि उनकी लड़की का रिश्ता उनके दोस्त के साथ किया जाए। इसका किसान परिवार ने भारी विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 शनिवार को करीब दो बजे दो मोटरसाइकिलों पर चार बदमाश किसान के घर पहुंचे तथा लड़की को जबरन ले जाने की कोशिश की। इस दौरान शोर मच गया और आसपास के लोग इकट्ठे होने लगे।

एक पड़ोस के लड़के ने अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ उनका विरोध किया। बदमाश उस लड़के से भिड़ गए। इस बीच गोली चलाने से दो बदमाश घायल हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।

इनकी पहचान गुरसेवक सिंह और हरदेश सिंह निवासी गांव सेखां कलां के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि गुरसेवक सिंह के पांव तथा हरदेश सिंह के सिर पर चोट लगी है। दो बदमाश मोटर साइकिल पर फरार हो गए।

अस्पताल में गुरसेवक सिंह ने बताया कि वह अपने गांव में खेतीबाड़ी के साथ सीमेंट स्टोर का काम करता है। वह किसान के घर शेड देखने आए थे। जहां पर उनका किसी बात को लेकर तकरार हो गई और उन पर गोली चला दी। उसने माना कि उनका दोस्त किसान की लड़की से विवाह करवाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed