फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab's Shahi Imam's house was reconnoitered, investigation underway

Ludhiana News: पंजाब के शाही इमाम के घर की रेकी, जांच जारी

Wed, 08 Oct 2025 10:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 08 Oct 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Punjab's Shahi Imam's house was reconnoitered, investigation underway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। लुधियाना में पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी के घर की रेकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध व्यक्ति की जल्द पहचान कर उसे पकड़ लिया जाएगा।
शाही इमाम के करीबी मोहम्मद मुश्तकीम ने बताया कि उनका घर ब्राउन रोड पर स्थित है। शाही इमाम पिछले तीन दिन से महाराष्ट्र गए हुए थे। लौटने पर जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी, तो पाया कि एक अजनबी कई घंटों तक उनके घर के आसपास घूमता रहा। वह व्यक्ति पहले कलगीधर रोड पर नजर आया। कुछ देर बाद उसने अपने चेहरे को कपड़े से ढक लिया और शाही इमाम के घर के आसपास चक्कर लगाने लगा। इसके बाद वह गलियों में पैदल चला गया। संदिग्ध की हरकतों को देखकर मुश्तकिम ने यह फुटेज पुलिस कमिश्नर को सौंपी। मुश्तकिम ने बताया कि संदिग्ध को पहले थाना डिवीजन नंबर 2 की ओर जाते हुए देखा गया, जबकि बाद में वह डिवीजन नंबर 3 के इलाके में भी नजर आया। पुलिस को चकमा देने के लिए वह लगातार दिशा बदलता रहा।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर संदिग्ध की पहचान की जा रही है। सुरक्षा कारणों से फिलहाल फुटेज को सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed