फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab Weather Heavy rain in Ludhiana

Punjab Weather: लुधियाना में तेज बरसात, सड़कों पर भरा पानी; न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि

Mon, 28 Jul 2025 02:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 02:35 PM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले छह दिन के दौरान पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि मुख्य तौर पर पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन
Punjab Weather Heavy rain in Ludhiana
लुधियाना में बरसात - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना में सोमवार को तेज बरसात हुई। बरसात से सड़कों पर पानी जमा हो गया जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




मौसम विभाग ने अगले छह दिन के दौरान पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि मुख्य तौर पर पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार को पंजाब के तापमान में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है।


राज्य में सबसे अधिक 37.4 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 1.9 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 25.6 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री, लुधियाना का 35.2 डिग्री, पटियाला का 34.8 डिग्री, पठानकोट का 36.1 डिग्री, फाजिल्का का 36.4 डिग्री, फिरोजपुर का 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.9 डिग्री, लुधियाना का 28.0, पटियाला का 28.5, बठिंडा का 28.9, फरीदकोट का 28.4 व फिरोजपुर का 28.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed