Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab University Interzonal Youth Festival at AS College Khanna

Khanna: एएस कॉलेज में पंजाब यूनिवर्सिटी इंटरजोनल यूथ फेस्टिवल की धूम, समूह नृत्य ने बांधा समां

Tue, 11 Nov 2025 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Nov 2025 12:39 PM IST
सार

मुख्य अतिथि अश्विनी शर्मा ने अपने संबोधन में इस भव्य समारोह के सफल आयोजन के लिए प्रबंधक समिति और कॉलेज स्टाफ को बधाई दी और अपने छात्र जीवन के अद्भुत दिनों को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन
Punjab University Interzonal Youth Festival at AS College Khanna
यूथ फेस्टिवल में प्रस्तुति देतीं छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

खन्ना के एएस कॉलेज में 66वें पंजाब यूनिवर्सिटी इंटरजोनल यूथ फेस्टिवल में समूह नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। 

विज्ञापन

पंजाब भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष और पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे, जबकि भाजपा उपाध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा, खन्ना भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रो. भूपिंदर सिंह खन्ना और खन्ना भाजपा विधानसभा के हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भट्टी विशिष्ट अतिथि थे। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अश्विनी शर्मा ने अपने संबोधन में इस भव्य समारोह के सफल आयोजन के लिए प्रबंधक समिति और कॉलेज स्टाफ को बधाई दी और अपने छात्र जीवन के अद्भुत दिनों को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शमशेर सिंह दूलो ने अपने संबोधन में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के एकजुट प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे युवक मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन युवाओं को हमारी समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में जागरूक करने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करता है।

यूथ फेस्टिवल के तीसरे दिन, कॉलेज के मुख्य हॉल (सारंगी मंच) में समूह नृत्य और फोल्क ऑर्केस्ट्रा के अद्भुत प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए, जबकि सेमिनार हॉल 1 (रबाब मंच) मसे स्किट, मिमिक्री, माइम और भांड के रोमांचक प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए। सितार मंच पर शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वीणा मंच पर लोक वाद्य यंत्र, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा कामर्स ब्लॉक (वंझली एरीना) में फुलकारी, बाग, पक्खी डिजाइनिंग, मेहंदी, क्रोशिया वर्क, दसूती और बुनाई की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं का निर्णय अपने अपने संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा किया गया। 


अब तक के घोषित परिणामों में कविश्री में देव समाज कॉलेज फॉर विमेन चंडीगढ़ ने पहला, गुरु नानक कॉलेज दोराहा ने दूसरा और एएस कॉलेज खन्ना ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। गुड्डियां पटोले बनाने में डी ए वी कॉलेज सेक्टर 10, चंडीगढ़ ने पहला, महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज मलोट ने दूसरा और दशमेश गर्ल्स कॉलेज बादल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। परांदा बनाने में, खालसा कॉलेज फॉर विमेन लुधियाना ने पहला, डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर ने दूसरा पुरस्कार और दशमेश गर्ल्स कॉलेज बादल ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। टोकरी मेकिंग में डीएवी कॉलेज ने पहला, एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज ने दूसरा और गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। हैंडराइटिंग इंग्लिश में रामगढ़ीया गर्ल्स कॉलेज लुधियाना ने पहला, महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज ने दूसरा और पीयू कैंपस सेक्टर 14, चंडीगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हैंडराइटिंग हिंदी में जीसीजी कॉलेज लुधियाना ने पहला, एसजीजीएस खालसा कॉलेज होशियारपुर ने दूसरा और देव समाज कॉलेज फॉर विमेन फिरोजपुर ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। हैंडराइटिंग संस्कृत में देव समाज कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर 45 चंडीगढ़ ने पहला, श्री आत्म वल्लभ जैन कॉलेज ने दूसरा और एसजीजीएस खालसा कॉलेज होशियारपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पंजाबी हैंडराइटिंग में गुरु नानक कॉलेज श्री मुक्तसर साहिब ने पहला, गुरु नानक नेशनल कॉलेज दोराहा ने दूसरा और गुरु नानक गवर्नमेंट कॉलेज मोगा ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। फाइन आर्ट्स वर्ग में, क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में जीजीडीएसडी कॉलेज सेक्टर 32, चंडीगढ़ ने पहला, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स, सेक्टर 10, चंडीगढ़ ने दूसरा और महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज मलोट और मालवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर विमेन लुधियाना ने सयुंक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। कार्टूनिंग में, जीजीडीएसडी कॉलेज, सेक्टर 32 चंडीगढ़ ने पहला, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स, सेक्टर 10, चंडीगढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि डीएवी कॉलेज अबोहर और देव समाज कॉलेज फॉर विमेन  फिरोजपुर ने संयुक्त तीसरा स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में, एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना ने पहला, डीएवी कॉलेज होशियारपुर ने दूसरा और पीजी गवर्नमेंट कॉलेज 11, चंडीगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed