फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, sahitya, academy, pradhan, sukhdev, sirsa

पंजाबी साहित्य अकादमी के नए प्रधान बने सुखदेव सिरसा

Sun, 04 May 2014 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 04 May 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी साहित्य अकादमी के मौजूदा महासचिव डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा रविवार को हुए चुनाव में नए प्रधान घोषित किए गए। मतदान में सिरसा को 602 वोट पड़े, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. तेजवंत मान को 233 वोट ही पड़े। सिरसा को 369 वोटों से विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



जबकि डॉ. सुरजीत सिंह सीनियर उपप्रधान, तरलोचन लोची, सुरिंदर कैले,  गुरचरण कौर कोचर, अंबाला के सुदर्शन गासो और सी मारकंडा को उप प्रधान घोषित किया गया है। विजयी घोषित होने के बाद उन्हें बधाईयां देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन



पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में प्रोफेसर और स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडी के चेयरमैन मोहाली निवासी सुखदेव सिरसा इससे पहले पंजाबी साहित्य अकादमी में ही महासचिव पद पर तैनात थे। रविवार को हुए चुनाव में 1650 वोटों में से 846 वोट पोल हुई। जिसमें से सुखदेव सिरसा को 602 वोट मिले, जबकि संगरुर निवासी डॉ. तेजवंत मान को 233 वोट मिले और 27 वोट रिजेक्ट कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीनियर उप प्रधान डॉ. सुरजीत सिंह को 534 वोट मिले और बरनाला के जोगिंदर सिंह निराला को 273 वोट मिले। उप प्रधान के लिए चुने गए तरलोचन लोची को 503 वोट, लुधियाने के सुरिंदर कैले को 455 वोट, गुरचरण कौर कोचर को 451 वोट, अंबाला के सुदर्शन गासो को 433 वोट व बरनाला के तपा निवासी सी मारकंडा को 374 वोट मिले। नतीजे घोषित होने के बाद सिरसा ने कहा कि साहित्यकारों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। पंजाबी भाषा, पंजाबी विरसा और सभ्याचार को प्रोत्साहित करने के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed