फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab Safai Karamcharis Commission chairman Geja Ram and corporation union face to face

पंजाब सफाई कर्मचारी कमीशन के चेयरमैन गेजा राम और निगम यूनियन आमने-सामने

Wed, 28 Jul 2021 04:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
Punjab Safai Karamcharis Commission chairman Geja Ram and corporation union face to face
लुधियाना। महानगर के सर्किट हाउस में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। पंजाब सफाई कर्मचारी कमीशन के चेयरमैन गेजा राम बिना उपकरण के गटर में सफाई कर्मी को उतारने के मामले में सीवरमैन के बयान लेने पहुंचे थे, जैसे ही इसकी भनक निगम ओएंडएम सेल अधिकारियों को लगी तो वह भी पहुंच गए। वहीं निगम म्यूनिसिपल संघर्ष कमेटी पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आखिरकार चेयरमैन अधूरे बयान लेकर वहां से चले गए, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि जिन अधिकारियों ने प्रोटोकॉल तोड़ा है वह उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजीपी पंजाब और होम सेक्रेटरी को लिखेंगे। वहीं सीवरमैन को चंडीगढ़ दफ्तर बुलाकर बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन

चेयरमैन गेजा राम ने बताया कि 16 जुलाई को लुधियाना के जुगिआना में वह अचानक जांच के लिए गए थे। वहां एक सीवर की सफाई के लिए छह सीवरमैन को गटर में उतारा गया था। इनको किसी तरह का उपकरण या कपड़े नहीं दिए गए थे। उन्होंने मौके पर इसका वीडियो खुद बनाया और इसे सभी अधिकारियों को भेज उचित कार्रवाई के लिए कहा था। मंगलवार को उन्होंने सर्किट हाउस में छह सीवरमैन को अपने बयान देने के लिए बुलाया था। वह उनके बयान ले रहे थे कि अचानक ओएंडएम सेल के एसडीओ से लेकर अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जबकि नियमों के अनुसार कमीशन ने उन्हें नहीं बुलाया था। उन्होंने कार्य में बाधा डाली। इसलिए वह डीजीपी पंजाब और होम सेक्रेटरी को शिकायत भेजकर निगम अफसरों के खिलाफ कार्रवाई को लिखेंगे। वहीं छह सीवरमैन को कमीशन के दफ्तर बुलाकर बयान लिए जाएंगे। अगर किसी सीवरमैन ने बयान में कुछ बदलाव किया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इस मुद्दे पर म्यूनिसिपल संघर्ष कमेटी पदाधिकारियों ने साफ कर दिया कि अगर किसी मुलाजिम के साथ धक्केशाही हुई तो वह निगम का पूरा कामकाज ठप कर देंगे। इसमें कचरा उठाने से लेकर सीवर की सफाई तक शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed