{"_id":"ac8f88cba973dced45d4f96291672132","slug":"punjab-ropar-leopard-killed-in-a-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, (घनौली/रोपड़)
Updated Sat, 01 Aug 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिन से भतगढ़ इलाके में घूम रहे तेंदुए की बीती देर रात एक सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई।
रात करीब 10 बजे हमिंतपुरा के जंगल की तरफ से तेजी के साथ निकला तेंदुआ भरतगढ़ में स्थित अलपायन ढाबे की ओर बढ़ रहा था कि नेशनल हाईवे पार करते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। तेंदुए को जख्मी होता देख वाहन चालक मौके से फरार हो गया और ढाबा मालिक ने तेंदुआ जख्मी होने की सूचना पुलिस चौकी भरतगढ़ में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी भरतगढ़ और जंगली जीव सुरक्षा विभाग रोपड़ के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तेंदुए की मौत हो चुकी थी।
पुलिस चौकी भरतगढ़ के मुंशी लेखा सिंह और कांस्टेबल जगतार सिंह की तरफ से तेंदुए को जंगली जीव सुरक्षा विभाग के अधिकारियों रेंज अफसर सुनील कुमार, ब्लाक अफसर सुरजीत सिंह और गार्ड धर्मपाल के हवाले कर दिया गया। विभाग की टीम तेंदुए की लाश को रोपड़ में ले गई।
पत्रकारों को जानकारी देते रेंज अफसर सुनील कुमार ने बताया कि मौत किसी अज्ञात वाहन की जख्म होने से हुई है। मृतक तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका रोपड़ में संस्कार किया जाएगा। तेंदुआ पिछले कई दिन से भरतगढ़ के पास के गांवों में घूम रहा था और इसकी तरफ से पालतू पशुओं को शिकार बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद विभाग की तरफ से कुछ दिन पहले गांव भाओवाल में पिंजरा भी लगाया गया था।