फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, political, vaccum. good, substitute

पंजाब में बना पॉलिटिकल वैक्यूम, अच्छा विकल्प जरूरी : योगेंद्र

Tue, 17 Nov 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Tue, 17 Nov 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
punjab, political, vaccum. good, substitute
स्वराज अभियान के संस्थापक योगेंद्र यादव ने मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के साथ बैठक की और देश व राज्य की राजनीतिक दशा एवं दिशा पर मंथन किया। बैठक में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीपीएस  हरीश राय ढांडा भी खास तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

योगेंद्र ने कहा कि देश और पंजाब मेें पॉलिटिकल वैक्यूम है। केंद्र सरकार दिशाहीनता की तरफ बढ़ रही है, जबकि पंजाब में उथल पुथल की स्थिति है। सूबे का सत्ताधारी पक्ष बदनाम और अलोकप्रिय हो चुका है। जनता के गुस्से और डर से बचने के लिए ऐसी राजनीति की जा रही है, जिसे जनता पहले ही रिजेक्ट कर चुकी है। चाहे वह खालिस्तान का नाम हो या अलगाववाद की बात हो। ऐसे में अब सशक्त राजनीतिक विकल्प की जरूरत है।
विज्ञापन

सरबत खालसा का समर्थन करने पर यादव ने आम आदमी पार्टी से पूछा है कि क्या वे सिमरनजीत सिंह मान के साथ हैं। यदि ऐसा है तो क्या यही पंजाब को आगे ले जाने का रास्ता है। योगेंद्र ने कहा कि सूबे में सारी मर्यादाएं टूट चुकी हैं, धक्केशाही की कोई सीमा नहीं बची है। मौजूदा हालात पर साफ है कि सारा घटनाक्रम 2017 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए ही घट रहा है। यादव ने कहा कि बिहार में नीतीश की जीत विकास की जीत नहीं है। छह माह में सब कुछ साफ हो जाएगा। इस अवसर पर जिला बार संघ के पदाधिकारियों समेत कई वकील भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed