फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, odd, even, not, required

दिल्ली से बेहतर पंजाब, अभी ऑड-ईवन की जरूरत नहीं : छतवाल

Sat, 16 Jan 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 16 Jan 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
punjab, odd, even, not, required
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के चेयरमैन मनप्रीत सिंह छतवाल ने कहा है कि प्रदूषण के मामले में पंजाब की स्थिति दिल्ली से बेहतर है, ऐसे में यहां पर अभी ऑड-ईवन फार्मूले पर काम करने की जरूरत नहीं है। पंजाब में लोग प्रदूषण नियंत्रण करने में सहयोग कर रहे हैं। छतवाल शनिवार को लुधियाना एफ्ल्यूऐंट ट्रीटमेंट सोसाइटी (लेट्स) की ओर से ग्रीन मैन्यूफैक्चरिंग पर आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे।
विज्ञापन


सेमिनार में उद्यमियों ने प्रदूषण संबंधी समस्याओं को चेयरमैन के सामने रखा और इस संबंध में उन्हें विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा गया। चेयरमैन ने कहा कि विभाग उद्यमियों को हर तरह से सहयोग को तैयार है। प्रदूषण के मानकों को पूरा करना अनिवार्य है। उद्यमियों ने ज्ञापन में प्रदूषण मामलों में निपटारे के लिए जून 2016 तक वीडीएस स्कीम की मांग की। प्रदूषण नियंत्रण के लिए लुधियाना, मोहाली और जालंधर में उद्यमियों एवं बोर्ड के अफसरों की तकनीकी कमेटियों का गठन किया जाए।
विज्ञापन


चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग्स में ऑनलाइन आवेदन भरवाने के लिए पीपीसीबी हेल्प डेस्क बनवाए। पीपीसीबी ग्रीन कैटेगरी उद्योगों को कम से कम दस साल के लिए अपनी सहमति दे। लेट्स के सीईओ अवतार सिंह ने कहा कि सोसाइटी उद्योगों के गंदे पानी को ट्रीट कर प्रदूषण नियंत्रण में अपनी भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर माहिरों ने उद्यमियों को ग्रीन मैन्यूफैक्चरिंग करने की सलाह दी और कहा कि इससे प्रदूषण को नियंत्रण करने में आसानी होगी। इस अवसर पर उपकार सिंह, एसबी सिंह, एससी रल्हन, जीएस काहलो, रजनीश आहूजा समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed