{"_id":"e667dd58f1e6da5e0ca03f537d2f5d4a","slug":"punjab-muktsar-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्पेंड पुलिस कर्मियों समेत ठेकेदार और कारिंदे पर केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्पेंड पुलिस कर्मियों समेत ठेकेदार और कारिंदे पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, (मलोट/मुक्तसर)
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मिड्डा में पुलिस हिरासत से लौटने के बाद हुई युवक की मौत के मामले
विज्ञापन
में शुक्रवार की देर शाम थाना कबरवाला में सस्पेंड हुए तीनों पुलिस
कर्मियों समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को मिट्टी डालने का कार्य कर रहे ठेकेदार गुरबाज सिंह के कारिंदे जीत सिंह पुत्र बोहड़ सिंह की शिकायत पर पन्नीवाला पुलिस चौकी के हवलदार सुखमंदर सिंह, सतपाल सिंह व कांस्टेबल हरजीत सिंह ने हरदीप सिंह पुत्र बलवंत सिंह को हिरासत में ले लिया था।
कुछ देर बाद जब हरदीप हिरासत से घर लौटा तो उसकी हालत नाजुक थी। बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। भड़के ग्रामीणों ने फाजिल्का-दिल्ली राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर एसपी (डी) गुरिंदरजीत सिंह ने पहुंच कर तीनों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था, परंतु गांववासी देर शाम तक हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर जाम लगाए रहे। बाद में एसपी (एच) नरिंदरपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया।